एक्सप्लोरर

Reliance Industries: ईशा, आकाश और अनंत अंबानी होंगे रिलायंस के बोर्ड में शामिल, 90% शेयरधारकों की मिली हरी झंडी

Reliance Industries Update: ईशा आकाश और अनंत अंबानी को बोर्ड में शामिल करने के शेयरधारकों से मंजूरी मिलने के बाद रिलायंस में अगली पीढ़ी को भार सौंपने का सिलसिला शुरू हो चुका है.

Reliance Industries Update: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों ने ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स पद पर नियुक्ति पर अपनी मुहर लगा दी है. कंपनी ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि भारी बहुमत के साथ तीनों भाई बहनों को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में  नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स पद पर नियुक्ति किए जाने का प्रस्ताव पारित हो गया है. 

90 फीसदी से ज्यादा शेयरधारकों के वोट

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 26 अक्टूबर, 2023 को बहुमत के साथ रिजॉल्युशन पारित हो गया. ईशा अंबानी को कुल 98.21 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि आकाश अंबानी को 98.06 फीसदी वोट हासिल हुआ है जबकि अनंत अंबानी को कुल 92.67 फीसदी वोट मिले हैं.  

बोर्ड से पहले ही मिल चुकी है मंजूरी 

28 अगस्त 2028 को रिलायंस इंडस्ट्री के एजीएम में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया था ईशा, आकाश, अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज बोर्ड में बोर्ड में बतौर नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर शामिल किए जायेंगे. कंपनी के बोर्ड से तीनों को ही बोर्ड में शामिल करने पर प्रस्ताव पर पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी. लेकिन शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिलने का इंतजार था. अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर्स ने भी तीनों भाई बहनों को बोर्ड में शामिल करने पर मुहर लगा दी है. नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था. 

अगली पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने की तैयारी  

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलग-अलग बिजनेस को ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी संभालते रहे हैं. ईशा अंबानी पर रिलायंस रिटेल की जिम्मेदारी है, इसके अलावा उन्हें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है. जबकि आकाश अंबानी पर टेलीकॉम और डिजिटल कारोबार रिलायंस जियो इंफोकॉम का भार है जबकि अनंत अंबानी पर एनर्जी कारोबार की जिम्मेदारी है. अगस्त महीने में एजीएम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा था कि वे रिलायंस की अगली पीढ़ी के नेतृत्व को तैयार करेंगे. आकाश, ईशा और अनंत का मार्गदर्शन उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता शामिल है. जिससे वे सामूहिक नेतृत्व प्रदान कर सकें और आने वाले दशकों में रिलायंस समूह को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें. 

ये भी पढ़ें 

Real Estate Sector: 2023 में टूट सकता है 10 साल पुराना हाउसिंग सेल्स का रिकॉर्ड, महंगे होम लोन के बावजूद 3 लाख से ज्यादा घरें बिकने की उम्मीद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget