एक्सप्लोरर

बाजार में 2.5 लाख करोड़ की आएगी नकदी, 6.5% रहेगा 2026 में ग्रोथ, 3.7% पर घटकर आ सकती है खुदरा महंगाई

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेप रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती करते हुए एक तरफ जहां वित्त वर्ष 2026 के लिए महंगाई दर घटकर 3.7 प्रतिशत पर आने का अनुमान लगाया.

RBI Projections Of GDP Growth: आरबीआई ने रेपो रेट को घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया है. इसके साथ ही, सीआरआर यानी कैश रिजर्व रेशियो को भी 1 प्रतिशत कम कर दिया गया है. पहले ये चार प्रतिशत था. ऐसे में इसकी कटौती चार हिस्से में की जाएगी- 6 सितंबर, 4 अक्टूबर, एक नवंबर और 29 नवंबर. ऐसा माना जा रहा है कि इससे बैंकिंग सिस्टम में करीब ढाई लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी आ जाएगी. इसका असर ये होगा कि बैंक ज्यादा लोन दे पाएंग और उनकी लोन लागत भी कम हो जाएगी.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समिति की 4 से से चली दो दिवसीय बैठक खत्म होने के बाद शुक्रवार यानी 6 जून को गवर्नर संजय मल्होत्रा ने महंगाई और देश की आर्थिक स्थिति से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई. इसमें उन्होंने एक तरफ जहां वित्त वर्ष 2026 के लिए महंगाई दर घटकर 3.7 प्रतिशत पर आने का अनुमान लगाया. उन्होंने कहा कि देश की महंगाई दर आरबीआई के स्टैंडर्ड से काफी नीचे आ गई है.

उन्होंने कहा कि 2024 के अक्टूबर में महंगाई दर 6 प्रतिशत के ऊपर थी, लेकिन 2025 के अप्रैल में अब ये घटकर 3.2 प्रतिशत पर आ गई है. इस लिहाज से अगले वित्त वर्ष में इसके और कम होने की उम्मीद है.

जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत का अनुमान

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि देश की जीडीपी वित्त वर्ष 2025026 के पहले क्वार्टर के दौरान 6.5 प्रतिशत, दूसरे क्वार्टर के दौरान 6.7 प्रतिशत, तीसरे क्वार्टर के दौरान 6.6 प्रतिशत और चौथे क्वार्टर में इसके 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है. आरबीआई गवर्र ने आगे कहा कि निवेश और निजी खपत को बढ़ावा देने के लिए ये कदम आवश्यक है, ताकि देश की आर्थिक विकास की रफ्तार बरकरार रहे.

निवेशकों के लिए मुफीद जगह

संजय मल्होत्रा ने कहा कि विदेशी निवेशकों के लिए भारत एक आकर्षक गंतव्य बना हुआ है. उन्होंने विदेशी निवेशकों की तरफ से पैसा वापस भेजने के मामले में इजाफा को बाजार का एक परिपक्व संकेत बताते हुए कहा कि ये दर्शाता है कि कैसे एक विदेशी निवेशक भारत में आसानी से एंट्री कर सकते हैं या फिर बाहर निकल सकते हैं.

उन्होंने कहा कि एफडीआई प्रवाह मजबूत बना हुआ है. ये वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 14% बढ़कर 81 अरब डॉलर हो गया,  जो इससे पिछले साल 71.3 अरब डॉलर था.

आरबीआई गवर्नर ने यs भी कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में व्यापार घाटे में कमी के साथ-साथ मजबूत सेवा निर्यात और बाहर से भेजे जाने वाली राशि के साथ, 2024-25 के लिए चालू खाते का घाटा (कैड) कम रहने की उम्मीद है. इसके अलावा, बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और व्यापार तनाव के बावजूद, अप्रैल, 2025 में भारत का वस्तु व्यापार मजबूत बना रहा.

ये भी पढ़ें: रेप रेट में कटौती से रियल एस्टेट को बड़ी छलांग की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बोले- बूस्टर डोज साबित होगा RBI का कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget