एक्सप्लोरर

उद्योग जगत ने RBI के कदम को सराहा, कहा- नीतिगत दर को बरकरार रखने से बढ़ेगा कंपनियों का भरोसा

भारतीय रिजर्व बैंक की पहल का उद्योग जगत ने स्वागत किया है. उसका कहना है कि उसके इस कदम से कंपनियों और ग्राहकों के बीच भरोसा बढ़ेगा. केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक नीति को लेकर नरम रुख बनाये रखा है.

नयी दिल्ली: उद्योग जगत ने भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दर रेपो को बरकरार रखने की सराहना की है. उसका कहना है कि इससे कंपनियों और ग्राहकों के बीच भरोसा बढ़ेगा. गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति को लेकर नरम रुख अपना रखा है. उसने प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर चार प्रतिशत पर बरकरार रखा.

उद्योग जगत ने की रिजर्व बैंक के पहल की सराहना

अर्थव्यवस्था  कोविड-19 संकट से अभी तक पूरी तरह नहीं उबर पाई है. इस लिहाज से आरबीआई ने मुद्रास्फीति के ऊपर आर्थिक वृद्धि को तरजीह दी. उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स (पीएचडीसीसीआई) के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कुछ उत्पादों के मामले में उच्च मुद्रास्फीति के बावजूद केंद्रीय बैंक ने यथास्थिति बनाये रखी है. 

अग्रवाल ने कहा, ‘‘कोविड-19 के प्रभाव के बीच आर्थिक वृद्धि को पटरी पर लाने और बनाये रखने से कंपनियों और ग्राहकों के बीच भरोसा बढ़ेगा. यह उत्साहजनक है कि आरबीआई ने महामारी के कारण कठिन समय के बावजूद वित्त वर्ष 2021-22 के लिये जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर का अनुमान 9.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है.’’

उन्होंने ने कहा, ‘‘हम बैंकों से आग्रह करते हैं कि रेपो दर में पिछले वित्त वर्ष के दौरान हुई कटौती का लाभ उद्योग, कारोबारियों और ग्राहकों को दे. इससे मांग को गति मिलेगी और आर्थिक वृद्धि में तेजी आएगी.’’ उद्योग मंडल एसोचैम ने बताया कि वृद्धि को प्राथमिकता देने और मौद्रिक नीति की नरमी का आरबीआई को पूरा श्रेय मिलना चाहिए.

केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दर रेपो को बरकरार रखा

उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही से मुद्रास्फीति नरम होगी. इसका कारण यह है कि उस समय तक आपूर्ति से जुड़ी सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी. साथ ही मानसून ठीक गति से बढ़ रहा है. इसका खाद्य मुद्रास्फीति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. उद्योग मंडल के अनुसार नीतिगत दर रेपो को 4 प्रतिशत के न्यूनतम पर बरकरार रखकर आरबीआई और सरकार ने स्पष्ट किया है कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

फिक्की ने कहा कि ऐसे समय जब मौद्रिक नीति के सामान्य रास्ते पर लौटने की उम्मीद थी, आरबीआई का निर्णय राहत देने वाला है. उद्योग मंडल ने कहा कि पिछले साल घोषित समाधान रूपरेखा- एक के तहत वित्तीय मानदंडों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समय सीमा छह महीने तक बढ़ाने से दबाव झेल रही कंपनियों को राहत मिलेगी. फिक्की के अनुसार, हालांकि जिस तरीके से कोविड स्थिति उभरी है, कुछ ज्यादा दबाव वाले क्षेत्रों को वित्तीय मानदंडों को पूरा करने के लिये और लंबी अवधि की जरूरत हो सकती है.

Credit Card Loan: क्रेडिट कार्ड पर अगर लिया है लोन तो न कर बैठना ये एक गलती

चेक बाउंस होने पर आपके पास क्या हैं विकल्प और कानूनी अधिकार, समझिए पूरी प्रक्रिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget