एक्सप्लोरर

चेक जमा होने के बाद घंटों में आएगा अकाउंट में पैसा, RBI का नया क्लीयरिंग सिस्टम 4 अक्टूबर से होगा लागू

RBI New Rule: यह नया सिस्टम 'Continuous Clearing and Settlement on Realisation' के नाम से जाना जाएगा. यानी कि बैंकों में कामकाज के दौरान लगातार क्लीयरिंग होती रहेगी.

RBI New Rule: भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों में चेक जमा करने के नियमों में बदलाव करते हुए करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है. इससे उन्हें फायदा होगा, जो आमतौर पर चेक से पेमेंट करते हैं. हमारे देश के बैंकिंग सिस्टम में चेक क्लीयरेंस में लंबा वक्त लगता है. यानी कि चेक से पेमेंट करने पर अकाउंट में पैसे आने में 2-3 दिन का वक्त लग जाता है. इस देरी से उन लोगों या कारोबारियों को दिक्कतें होती हैं, जो अमूमन पर चेक से पेमेंट देते या लेते हैं. हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा. 

क्लियरेंस सिस्टम में आएगी तेजी 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक तेज क्लियरेंस सिस्टम लाने जा रहा है. इससे चेक जमा कराने के कुछ ही घंटों बाद अकाउंट में पैसा आ जाएगा. 4 अक्टूबर, 2025 से चेक क्लियरेंस प्रॉसेस में लगने वाला समय काफी हद तक कम हो जाएगा. यह बदलाव चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) के तहत होगा. जहां अब तक चेक क्लीयर होने में T+1 यानी कि अगले वर्किंग डे तक का वक्त लगता था. अगर चेक दूसरे बैंक का हो तो तीन दिन तक का भी समय लग जाता है. वहीं, अब अब पूरा क्लीयरेंस प्रॉसेस कुछ ही घंटों में सिमट कर रह जाएगा. 

दिनभर होती रहेगी क्लीयरिंग 

RBI के सर्कुलर के मुताबिक, यह नया सिस्टम 'Continuous Clearing and Settlement on Realisation' के नाम से जाना जाएगा. यानी कि बैंकों में कामकाज के दौरान लगातार क्लीयरिंग होती रहेगी. चूंकि अब तक चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) के तहत चेक बैच में प्रॉसेस किए जाते थे इसलिए क्लीयरेंस में भी वक्त लग जाता था. जबकि इस नए सिस्टम के तहत सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बैंक में जमा कराए गए चेक स्कैन करके तुरंत क्लीयरिंग हाउस में भेज दिए जाएंगे. इससे प्रॉसेस में तेजी आएगी.

दूसरे चरण में और सख्त होंगे नियम

नए सिस्टम को दो चरणों में लागू किया जाएगा. पहला चरण 4 अक्टूबर, 2025 को शुरू होगा और दूसरा चरण 3 जनवरी, 2026 को शुरू होगा. पहले चरण में बैंकों को शाम के 7 बजे तक चेकों की पॉजिटिव या नेगेटिव वेरिफिकेशन करनी होगी. वक्त पर वेरिफिकेशन न होने वाले चेकों को अप्रूव्ड मान लिया जाएगा और उन्हें सेटलमेंट में शामिल कर लिया जाएगा.

वहीं, दूसरे चरण में नियम और सख्त कर दिए जाएंगे. इसमें चेक की वेरिफिकेशन 3 घंटे में करनी होगी. अगर बैंक को चेक सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच मिलता है, तो उसे वेरिफिकेशन के लिए दोपहर 2:00 बजे तक का ही वक्त मिलेगा. सेटलमेंट पूरा होने के बाद क्लीयरिंग हाउस बैंक को कंफर्मेशन डिटेल भेजेगा और ग्राहक को पैसे तुरंत भेज दिए जाएंगे.

यह ध्यान रखना होगा कि पैसे भेजने में सेटलमेंट होने के बाद एक घंटे से ज्यादा वक्त नहीं लगना चाहिए. इसका मकसद सेटलमेंट के जोखिम को कम करने, एफिशिएंसी में सुधार लाने और ग्राहकों को अधिक बेहतर सुविधा दिलाना है. 

ये भी पढ़ें: 

क्या SBI में आपका भी है अकाउंट? 15 अगस्त से बदलने जा रहा है यह नियम; ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त लगी आग उस वक्त का लाइव वीडियो आया सामने
IPO Alert: Methodhub Software IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Kolkata में आज एकसाथ 5 लाख लोग करेंगे गीता पाठ, Dhirendra Shashtri -Ramdev होंगे शामिल
रुपया Vs dollar :Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान—जल्द दिखेगी recovery | Paisa Live
Repo Rate में कटौती + 1 लाख करोड़ OMO खरीद | RBI Governor का बड़ा बयान | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
कार के शीशे में सिर्फ इन लोगों है ब्लैक-फिल्म लगाने की छूट, जान लीजिए नियम और जुर्माने की रकम
कार के शीशे में सिर्फ इन लोगों है ब्लैक-फिल्म लगाने की छूट, जान लीजिए नियम और जुर्माने की रकम
Healthy Roti Options: गेहूं-बाजरा या रागी... किस रोटी को खाने से क्या होता है? एक क्लिक में जानें सबकुछ
गेहूं-बाजरा या रागी... किस रोटी को खाने से क्या होता है? एक क्लिक में जानें सबकुछ
Embed widget