एक्सप्लोरर

RBI सोने से क्यों भर रही है देश की तिजोरी, किन मुसीबतों से बचाने के लिए खरीदा जा रहा है 50 टन और सोना

Forex Reserve: रिजर्व बैंक मार्च तक कुल 50 टन सोना खरीदने का टारगेट पूरा करने की तैयारी में है. इसका मकसद विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाना और करेंसी की कीमत बदलते रहने की जोखिम को कम करना है.

Gold Reserve:  गिरते रुपये को थामने के लिए रिजर्व बैंक सोने की खरीद बढ़ाने की रणनीति अपना रहा है. 2025 के वित्त वर्ष के अंत तक ही सालभर में कुल 50 टन सोना खरीदने का टारगेट पूरी करने की तैयारी है. इसका मकसद विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के साथ ही करेंसी की कीमत को बदलने की जोखिम को कम करना है. इसके अलावा यूएस डॉलर की तुलना में रुपए के उथल-पुथल को भी कम करना है.

इसलिए रिजर्व बैंक अक्टूबर महीने से ही सोने की खरीद बढ़ा चुका है. इससे गोल्ड रिजर्व भारत के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व के महत्वपूर्ण पिलर के रूप में खड़ा हो जाएगा. वैसे भी फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व के हिस्से के रूप में गोल्ड रिजर्व सितंबर के अंत में रिकॉर्ड हाई पर चला गया था. इससे यूएस डॉलर के मुकाबले टूटते रुपये को थामने में काफी आसानी हुई.

भारत सितंबर तक खरीद चुका है 32.63 टन सोना

रिजर्व बैंक अप्रैल से सितंबर महीने के बीच 32.63 टन सोना खरीद चुका है. इस तरह मार्च में भारत का गोल्ड रिजर्व 52.67 अरब डॉलर से उछलकर 65.74 अरब डॉलर पर पहुंच गया. रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का 324.01 मीट्रिक टन गोल्ड बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स की सेफ कस्टडी में रखा गया है.

1991 में 87 टन सोना गिरवी रखना पड़ा था

भारत के लिए गोल्ड रिजर्व कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1991 में भारत को डिफॉल्टर होने से बचने और साख बचाने के लिए 87 टन सोना गिरवी रखना पड़ा था. इसके बाद ही भारत को इमर्जेंसी के लिए विदेशी मुद्रा भंडार मिल पाया था, ताकि आयात के लिए विदेशी मुद्रा का भुगतान किया जा सके. अधिक आयात और गिरते रुपये के कारण खाली हो रहे विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति में 1991 की घटना भारत के लिए एक सीख है. इस कारण भी गोल्ड रिजर्व अधिक से अधिक बढ़ाने पर रिजर्व बैंक का जोर है.

ये भी पढ़ें: Reliance Industries: रिलायंस डॉलर और येन में लेगी तीन अरब डॉलर का लोन, प्लान जानकर हैरान रह जाएंगे

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget