एक्सप्लोरर

RBI गवर्नर ने कहा- कोरोना वायरस मानवीय त्रासदी बन रहा है, नहीं की रेपो रेट में कटौती

RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की लेकिन उसमें रेपो रेट कट का एलान नहीं किया जैसा कि दुनिया के अन्य देश कोरोना वायरस के कहर के चलते कर रहे हैं.

नई दिल्लीः दुनियाभर के बाजारों में कोरोना वायरस या कोविड-19 के खतरे को देखते हुए घबराहट का माहौल है. इसको लेकर दुनियाभर के सेंट्रल बैंक बड़े कदम उठा रहे हैं. कल फेडरल बैंक ने अपनी ब्याज दरों में कटौती की है और आज देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ एलान किए लेकिन रेपो रेट में कटौती नहीं की है.

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांता दास ने आज शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें कहा कि कोरोना वायरस में दिख रही तेजी मानवता के लिए त्रासदी बनकर आ रही है. भारत पर भी इसका असर देखा जा रहा है और इसके चलते ये साफ है कि भारत की जीडीपी पर कुछ निगेटिव असर देखा जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि आने वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी यानी एमपीसी में भी कोरोना वायरस के असर का ध्यान रखा जाएगा. सरकार ने जो एतियातन कदम कोरोना वायरस से बचने के लिए उठाए हैं, वो काफी अच्छे हैं और आरबीआई भी इस दिशा में काम कर रहा है.

RBI ने उठाए ये कदम आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास ने बैंकिग सिस्टम में एक लाख करोड़ रुपये के एलटीआरओ (लॉन्ग टर्म रेपो ऑपरेशंस) की घोषणा की. कई चरणों में एलटीआरओ लाया जाएगा. हालांकि उन्होंने नीतिगत दरों यानी रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की जिसकी उम्मीद की जा रही थी. कोरोना संकट के दौरान डिजिटल पेमेंट जैसे यूपीआई, भीम आदि विकल्प सबसे अच्छे हैं और इनके जरिए लोगों को कैश के संपर्क में सीधा नहीं आना होगा जो कुछ हद तक रोकथाम में काम आएगा.

रेपो रेट में कटौती को लेकर ये कहा- शक्तिकांता दास ने कहा कि नीतिगत दरों में कटौती का फैसला एमपीसी में लिया जाएगा. हालांकि उन्होंने इस संभावना से भी इंकार नहीं किया कि आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी से पहले भी दरों में कटौती की जा सकती है. अगर बेहद आवश्यक लगा तो आरबीआई ऐसा फैसला एमपीसी से पहले ले सकता है.

YES BANK पर बोले आरबीआई गवर्नर ने कहा कि यस बैंक में ग्राहकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और उन्हें घबराने की अब कोई वजह नहीं है. बैंक पर से मोराटोरियम भी समय अवधि से पहले ही हटा लिया गया है. यस बैंक में 18 मार्च की शाम 6 बजे से सारे कामकाज सामान्य तौर पर होंगे और 19 मार्च से ग्राहक पहले की तरह बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे.

यस बैंक से मोरोटोरियम 18 मार्च को शाम 6 बजे हट जाएग और 26 मार्च को नया बोर्ड अपना काम शुरू कर देगा. इसके बाद एडमिनिस्ट्रेटर प्रशांत कुमार हट जाएंगे. राज्य सरकारों को यस बैंक से पैसा निकालने की कोई जरूरत नहीं है और आरबीआई  ने ये फैसला लिया है कि अगर लिक्विडिटी की जरूरत हुई तो इस पर जो जरूरी कदम होंगे वो आरबीआई की तरफ से लिए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget