एक्सप्लोरर

RBI Digital Rupees: RBI का डिजिटल रुपया UPI, पेटीएम और गूगल पे की ले लेगा जगह? समझें कैसे करेगा काम 

RBI Digital Rupee: आरबीआई का डिजिटल रुपया पेमेंट का एक नया तरीका है, जो बिना बैंक को ऐड किए ऑनलाइन माध्यम से उपयोग किया जा सकता है. 

RBI Digital Rupee Use: देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फर्स्ट पायलट प्रोजेक्ट के तहत 1 दिसंबर से रिटेल डिजिटल रुपये (e₹-R) लांच करने की घोषणा की है. इसे ज्यादातर लोग केंद्रीय बैंक के डिजिटल करेंसी या CBDC के नाम से भी जानते हैं. RBI की यह डिजिटल करेंसी कैशलेस पेमेंट (Cashless Payment) को बढ़ावा देगी और कई चीजों को आसान कर देगी. हालांकि, अब इससे यह सवाल उठता है कि क्या नया पेमेंट सिस्टम UPI और मोबाइल wallet को क्या रिप्लेस कर देगी? 

डिजिटल करेंसी को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि नया पेमेंट सिस्टम का UPI और मोबाइल Wallet से कोई डायरेक्ट कंप्टीशन नहीं हैं, लेकिन यह नई व्यवस्था लोगों को पेमेंट करने का एक और विकल्प देगा. डिजिटल रुपये को ग्राहक एक बार बैंक से खरीदकर इसे वाॅलेट टू वाॅलेट ट्रांसफर कर सकते हैं या फिर किसी चीज को खरीदने पर पेमेंट कर सकते हैं. 

UPI से अलग है डिजिटल रुपया 
Infibeam Avenues Ltd के निदेशक और Payments Council of India के अध्यक्ष विश्वास पटेल का कहना है कि यह फिजिकल पेमेंट का एक तरीका है, जो यूपीआई से काफी अलग है. इसमें किसी बैंक को ऐड किए बिना ही डिजिटली रूपया ट्रांसफर किया जा सकता है. डिजिटल करेंसी की भारतीय रुपये के बराबर ही मान्यता होगी और जितनी करेंसी खर्च की जाएगी, उतना ही आपके बैंक अकाउंट से काट लिया जाएगा. 

इस तरह आपतक पहुंचेगा डिजिटल रुपया 
रिटेल डिजिटल मुद्रा को दो-स्तरीय मॉडल के माध्यम से पेश करने का प्रस्ताव है. इसका मतलब है कि RBI बैंकों को डिजिटल रुपये का वितरण करेगा, जिसके तहत पहला चरण चार बैंकों के साथ शुरू किया जाएगा. इसमें भारतीय स्टेट बैंक, ICICI बैंक, यस बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक शामिल हैं. इन बैंकों से कस्टमर्स डिजिटल मुद्रा प्राप्त कर सकते हैं. इसके बाद आप फोन की मदद से इन बैंकों से डिजिटल वॉलेट के माध्यम से डिजिटल रुपये का लेनदेन कर सकेंगे. 

क्यूआर कोड से भी कर सकेंगे पेमेंट 
इस तरीके से डिजिटल रुपये का भुगतान पर्सन टू पर्सन, पर्सन टू मर्चेंट तरीके से किया जा सकता है. इसके अलावा डिजिटल रुपये का भुगतान क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करके भी किया जा सकेगा. 

इन बैंकों और इन शहरों में शुरू होगी यह सर्विस 
आरबीआई ने बताया कि दूसरे स्टेप में चार और बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक को डिजिटल रुपया के तहत पेमेंट के लिए सुविधा दी जाएगी. पायलट शुरू होने के बाद इसे पहले चार शहरों- मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर को कवर करेगा और बाद में अहमदाबाद, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, कोच्चि, लखनऊ, पटना और शिमला तक इसका विस्तार किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें 
RBI Digital Currency: एक दिसंबर को आरबीआई लॉन्च करने जा रहा डिजिटल करेंसी का पायलट प्रोजेक्ट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें

वीडियोज

PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget