एक्सप्लोरर

RBI on Inflation: रिजर्व बैंक ने किया सावधान, अभी दूर नहीं हुआ है कमरतोड़ महंगाई का खतरा

RBI Bulletin August 2023: खुदरा महंगाई में कुछ समय तक कमी आने के बाद पिछले कुछ महीने से फिर से तेजी का दौर लौट आया है. ऐसे में रिजर्व बैंक के अनुमान चिंता बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं...

देश में महंगाई के मोर्चे पर एक बार फिर से स्थिति चुनौतीपूर्ण होती जा रही है. रिजर्व बैंक और सरकार के करीब एक साल के प्रयासों से अभी महंगाई नियंत्रित होने ही लगी थी कि फिर से इसमें तेजी का दौर लौट आया है. पिछले कुछ महीने से खुदरा महंगाई दर में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है. इस बीच आरबीआई ने ताजे बुलेटिन में खुदरा महंगाई को लेकर चिंता बढ़ाने वाले अनुमान जाहिर किए हैं.

महंगाई बढ़ने से हो सकता है ये असर

गुरुवार को जारी आरबीआई बुलेटिन अगस्त 2023 के अनुसार, चालू तिमाही के दौरान देश में खुदरा महंगाई एक बार फिर से 6 फीसदी के पार निकल सकती है. यह इस कारण चिंता जनक है कि रिजर्व बैंक के लिए खुदरा महंगाई की अपर लिमिट 6 फीसदी ही है. ऐसे में अगर खुदरा महंगाई फिर से उसके अपर लिमिट के बाहर जाती है तो रिजर्व बैंक को रेपो रेट को और बढ़ाने पर विचार करना पड़ सकता है.

इस कारण बदला महंगाई का ट्रेंड

आरबीआई बुलेटिन के अनुसार, थोक महंगाई के मोर्चे पर कुछ राहत मिलने के बाद भी सितंबर तिमाही में खुदरा महंगाई की दर 6 फीसदी से ज्यादा हो सकती है. रिजर्व बैंक का मानना है कि इसके पीछे खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम का सबसे ज्यादा योगदान होगा. उसने कहा है कि टमाटर की कीमतों में अप्रत्याशित तेजी का असर अन्य सब्जियों के भाव पर भी हुआ है.

मई के बाद फिर से बढ़ने लगी महंगाई

आपको बता दें कि इस साल मई महीने में खुदरा महंगाई 4.3 फीसदी के निचले स्तर तक कम हुई थी. उसके बाद टमाटर, अन्य सब्जियों, मसालों आदि के भाव बढ़ने से खुदरा महंगाई फिर से बढ़ने लग गई. जून में यह बढ़कर 4.81 फीसदी पर पहुंच गई. उसके बाद जुलाई में तो खुदरा महंगाई ने 15 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अभी कुछ ही दिनों पहले जुलाई महीने के आंकड़े जारी हुए हैं और उसके हिसाब से महंगाई दर 7.44 फीसदी पर पहुंच गई.

जुलाई में 15 महीने की सबसे ज्यादा महंगाई

चालू तिमाही में जुलाई पहला महीना है और पहले महीने खुदरा महंगाई की दर 7.44 फीसदी के स्तर को छू चुकी है. अभी टमाटर व अन्य सब्जियों के भाव कुछ नरम हुए हैं. इससे हो सकता है कि अगस्त और सितंबर के महीने में खुदरा महंगाई की दर जुलाई की तुलना में कुछ कम रहे, लेकिन ओवरऑल तिमाही में तब भी इसके 6 फीसदी से ज्यादा रहने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: ये हैं भारतीय शेयर बाजार के 10 सबसे बड़े धुरंधर, जिनके इशारे से तय हो जाती है चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget