एक्सप्लोरर

लोन देने-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बैंकों को मिला नया फरमान, RBI ने किया ये फैसला

RBI चाहता है कि ग्राहकों के लोन लेने से जुड़े काम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बैंक एंप्लाई ही काम करें, इसीलिए आज उसने ये बड़ा फैसला लिया है.

नई दिल्लीः आरबीआई ने आज बैंकों के लोन लेने से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत अब बैंक रिटेल लोन देने के लिए और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए डायरेक्ट सेलिंग एजेंट यानी डीएसए नहीं रख पाएंगे. इसका साफ मतलब है कि आरबीआई ने बैंकों को लोन देने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जो प्राइवेंट एजेंट रखने से बैन कर दिया है. बिजनेस पोर्टल इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के आधार पर ये खबर आई है.

मुश्किलों में फंसी आईटी कंपनी Infosys,अमेरिकी निवेशकों की ओर से सामूहिक मुकदमे की तैयारी

ईटी की रिपोर्ट में बैंकर्स के हवाले से बताया गया है कि वो चाहता है कि ग्राहकों के लोन लेने से जुड़े काम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बैंक एंप्लाई ही काम करें. बैंकों के केवाईसी के तहत ग्राहकों के असली कागजात देखने और उनकी जांच करने का काम बैंक के एंप्लाई के जरिए ही होना चाहिए. माना जा रहा है कि आरबीआई ने ये कदम ग्राहकों की प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए उठाया है.

bank

बैंकों का है मिलाजुला रुख कुछ बैंकों ने इस कदम का स्वागत किया है लेकिन कुछ बैंकों का मानना है कि इससे पहले से ही काम के बोझ तले बैंकों के ऊपर और ज्यादा जिम्मेदारी आ जाएगी जिससे लोन देने की प्रक्रिया में देरी होने का अंदेशा है. लोन लेने का प्रोसेस किसी ग्राहक के लिए वैसे ही ज्यादा लंबा होता है और आरबीआई के इस फैसले से बैंकों को लोन प्रोसेस करने में और ज्यादा वक्त लगा करेगा.

बैंकों की हड़ताल के चलते बैंकिंग सर्विसेज पर हुआ असर, कई ब्रांच में बंद रहा कामकाज

क्यों उठाया आरबीआई ने ये कदम हाल के कुछ समय में बैंकिंग सेक्टर में डेटा चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए आरबीआई ने ये कदम उठाया है. इसके अलावा बैंकों की ऑपरेशनल कॉस्ट भी इससे कम होगी क्योंकि उन्हें इस काम के लिए प्राइवेट एजेंट हायर नहीं करने होंगे.

रोजाना 100 रुपये लगाकर कैसे हासिल कर सकते हैं 20 लाख रुपये ? जानें कमाल के फायदे का प्लान

किन-किन लोन में डीएसए का रोल होता है कंज्यूमर लोन और क्रेडिट कार्ड कारोबार के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्राइवेंट एजेंट की सेवाएं ज्यादातर बैंक लेते हैं और इसी के आधार पर बैंकों का कारोबार भी बढ़ता है क्योंकि ग्राहकों को भी इनके जरिए अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने में आसानी होती है. फिलहाल ज्यादातर बैंक पर्सनल लोन, कंज्यूमर क्रेडिट और क्रेडिट कार्ड जैसी सर्विसेज के लिए डायरेक्ट सेलिंग एजेंट की सेवाएं लेते हैं लेकिन इनके ऊपर रोक लगाने से अब बैंकों के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है.

धनतेरस पर खरीदना है सोना तो SBI के इस शानदार ऑफर का लें फायदा, 32% तक मिल सकता है डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget