एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: यूपीआई पेमेंट्स के लिए पेटीएम के प्रस्ताव पर विचार करे एनपीसीआई, आरबीआई के निर्देश

RBI on Paytm Issue: आरबीआई ने एनपीसीआई से कहा है कि वह पेटीएम को यूपीआई पेमेंट्स के लिए थर्ड पार्टी एप प्रोवाइडर बनाने पर विचार करे. इससे कंपनी के कस्टमर्स को परेशानी नहीं होगी.

RBI on Paytm Issue: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को शुक्रवार को निर्देश दिया है कि वह पेटीएम के यूपीआई पेमेंट्स के लिए थर्ड पार्टी एप प्रोवाइडर बनने के प्रस्ताव पर विचार करे. पेटीएम ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर यह प्रस्ताव एनपीसीआई को दिया है. यदि उसे यूपीआई पेमेंट्स के नियामक एनपीसीआई की मंजूरी मिल जाती है तो लाखों कस्टमर्स को असुविधा नहीं होगी.

5 बैंकों को पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बना सकता है एनपीसीआई

आरबीआई के मुताबिक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा @paytm हैंडल का इस्तेमाल किया जाता है. रिजर्व बैंक ने कहा कि @paytm हैंडल का इस्तेमाल कर रहे कस्टमर्स को पेटीएम पेमेंट्स बैंक की जगह अन्य बैंकों के साथ बिना किसी दिक्कत के जोड़ दिया जाएगा. एनपीसीआई इसके लिए लगभग 5 बैंकों को पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बना सकता है. हाल ही में आरबीआई ने एफएक्यू के जरिए स्पष्ट किया था कि 15 मार्च के पहले मर्चेंट्स को नया क्यूआर कोड मिलेगा. यह क्यूआर कोड किसी और बैंक से जुड़ा होगा.

टीपीएपी पर अभी नए यूजर्स नहीं जोड़े जा सकेंगे

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One97 Communication) ने एनपीसीआई को थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर (TPAP) बनने के लिए आवेदन दिया है. नियमों के अनुसार, यदि इसे मंजूरी मिल जाती है तो वो यूपीआई ऑपरेशन जारी रख सकेगा. आरबीआई के निर्देशों के अनुसार, यूपीआई कस्टमर को असुविधा नहीं आनी चाहिए. केंद्रीय बैंक ने कहा कि जब तक पुराने सभी कस्टमर्स नए हैंडल पर नहीं जाते तब तक टीपीएपी पर नए यूजर्स नहीं जोड़े जा सकेंगे.

31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगी थी रोक 

आरबीआई ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर डिपॉजिट लेने की रोक लगा दी थी. पहले इसकी मियाद 29 फरवरी थी. बाद में 16 फरवरी को इसे बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया था. इस प्रतिबंध के चलते पेमेंट्स बैंक किसी भी तरह के डिपॉजिट, क्रेडिट ट्रांजेक्शन या टॉप अप नहीं कर सकता. हालांकि, हाल ही में जारी एफएक्यू में आरबीआई ने स्पष्ट किया था कि पेटीएम के साउंड बॉक्स, क्यूआर कोड और कार्ड मशीन बिना किसी दिक्कत के चलते रहेंगे.

ये भी पढ़ें 

Ideas of India 3.0: क्वालिटी से समझौता कर के नहीं बनता बड़ा ब्रांड, राजेश कुमार अग्रहरि ने दी सीख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget