एक्सप्लोरर

निर्यातकों को 17.5 हजार करोड़ रु से ज्यादा का रिफंड, फरवरी में जीएसटी से कमाई 90 हजार करोड़ के करीब

वित्त व राजस्व सचिव हसमुख अढ़िया ने जानकारी दी कि जीएसटी लागू होने के बाद निर्यातकों के कुल बकाये (इंटिग्रेटेड जीएसटी यानी आईजीएसटी और इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी) को लेकर गलत आंकड़े सार्वजनिक किए जाते रहे.

नई दिल्लीः सरकार ने ऐलान किया कि वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी लागू होने के बाद निर्यातकों को साढ़े 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड दे दिया गया है. दूसरी ओर सरकार का ये भी दावा है कि फरवरी के महीने में जीएसटी से कुल कमाई घटी नहीं, बल्कि बढ़ी और 90 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गयी.

पूरे देश को एक बाजार बनाने वाली कर व्यवस्था जीएसटी पहली जुलाई से लागू की गयी. इसके तहत केद्र व राज्य सरकार के 17 तरह के कर और 23 तरह के सेस को मिला कर पूरे देश में एक वस्तु या सेवा पर एक ही दर से कर लगाने का फैसला किया गया. इस समय अलग-अलग वस्तुओं व सेवाओं पर 0.25, 3, 5, 12, 18 और 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया जाता है. 28 फीसदी की दर वाले कुछ वस्तु व सेवाएं जैसे गाड़ी और लग्जरी आइटम पर अलग से सेस भी लगाया जाता है.

निर्यातकों को रिफंड

वित्त व राजस्व सचिव हसमुख अढ़िया ने जानकारी दी कि जीएसटी लागू होने के बाद निर्यातकों के कुल बकाये (इंटिग्रेटेड जीएसटी यानी आईजीएसटी और इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी) को लेकर गलत आंकड़े सार्वजनिक किए जाते रहे. कभी ये आंकड़ा 60 हजार करोड़ रुपये तो कभी 90 हजार करोड़ रुपये बताया गया. जबकि वास्तविक में कुल बकाया 24,824 करोड़ रुपये का था. इस बकाये के भुगतान को लेकर सरकार ने 15 मार्च से 31 मार्च के बीच विशेष अभियान चलाया और कुल बकाये में से 17,616 करोड़ रुपये का रिफंड कर दिया, बाकी रिफंड भी जल्द ही पूरा हो जाएगा.

महीने दर महीने जीएसटी से कमाई अढ़िया ने इस मौके पर 31 मार्च को खत्म हुए कारोबारी साल 2017-18 के आठ महीने के दौरान जीएसटी से कमाई की वास्तविक तस्वीर भी पेश की. चूंकि पहले आंकड़े 25-26 तारीख तक के होते थे, इसीलिए कई बार ऐसा लगा कि कमाई घट रही है, लेकिन वास्तव में कमाई बढ़ी ही है. उन्होंने फरवरी का खास तौर पर जिक्र करते हुए कहा कि पहले 25 मार्च तक के उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से कुल कमाई 86 हजार करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा होने की बात कही गयी. इससे लगा कि लगातार दूसरे महीने कमाई घटी है. लेकिन अब वास्तविक स्थिति ये है कि फरवरी के महीने मे 28 दिन होने के बावजूद जीएसटी से कमाई 90 हजार करोड़ रुपये के करीब हो गयी, और ये जनवरी के मुकाबले ज्यादा है. 28 दिन के फरवरी का जिक्र करना यहां इसीलिए भी जरुरी है, क्योंकि जीएसटी उत्पादन के बजाए खपत आधारित कर व्यवस्था है.

कर देने वालों की ताजा स्थिति ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कुल मिलाकर 64 लाख पुराने कर दाता जीएसटी की नयी व्यवस्था में शामिल हुए जबकि करीब 36 लाख नए. इस तरह जीएसटी के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 1 करोड़ के पार चली गयी है. शुरुआती दिनों में जीएसटी पोर्टल को लेकर काफी परेशानी हुई थी. लेकिन बतौर अढिया और जीएसटीएन के चेयरमैन अजय भूषण प्रसाद पांडेय के मुताबिक, अब स्थिति बेहतर है. जीएसटी लागू होने से लेकर अब तक 8.39 करोड़ रिर्टन की जांच हुई जबकि 239 करोड़ बिलों का मिलान हुआ. अढिया का दावा है कि जीएसटी अब काफी स्थिर हो चुका है और नए कारोबारी साल में जीएसटी से कमाई और बढ़ेगी, क्योंकि ई वे बिल जैसी कर चोरी रोकने वाली व्यवस्था लागू कर दी गयी है.

निर्यातकों को 17.5 हजार करोड़ रु से ज्यादा का रिफंड, फरवरी में जीएसटी से कमाई 90 हजार करोड़ के करीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Finance Tips: सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
SIP Investment: 5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget