एक्सप्लोरर

चीन को मिलेगा करारा जवाब! अब 'रेयर अर्थ मैग्नेट' भी भारत में बनेंगे, मोदी सरकार खर्च करेगी 1000 करोड़

रेयर अर्थ मैग्नेट्स आज की दुनिया में बहुत जरूरी हो गए हैं, खासकर ऑटोमोबाइल और रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में. अब तक चीन इस फील्ड में राज करता रहा है. लेकिन अब भारत भी इस मैदान में आ गया है.

चीन ने जब से रेयर अर्थ मिनरल्स के एक्सपोर्ट पर पाबंदियां लगाई हैं, तब से दुनियाभर की इंडस्ट्रीज चिंता में हैं और भारत भी इससे अछूता नहीं. लेकिन अब भारत सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है, जिससे देश में खुद ही ये जरूरी मैग्नेट बनाए जा सकें.

क्या है सरकार की योजना?

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च कर घरेलू स्तर पर रेयर अर्थ मैग्नेट्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाली है. इस योजना पर भारी उद्योग मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा विभाग मिलकर काम कर रहे हैं.

कहा जा रहा है कि ये स्कीम अगले 10 से 15 दिनों में फाइनल हो सकती है. इसके तहत 1500 टन रेयर अर्थ मैग्नेट हर साल भारत में बनाए जाएंगे. अभी स्कीम का पूरा खाका सामने नहीं आया है, लेकिन 5 से 6 कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है.

ये स्कीम क्यों जरूरी है?

रेयर अर्थ मैग्नेट्स आज की दुनिया में बहुत जरूरी हो गए हैं, खासकर ऑटोमोबाइल और रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में. अब तक चीन इस फील्ड में पूरी दुनिया पर राज करता रहा है. लेकिन जब चीन ने इनका एक्सपोर्ट कम किया, तो भारत में भी कच्चे माल की भारी कमी आ गई. इसलिए अब भारत सरकार का लक्ष्य है कि इन मैग्नेट्स को खुद देश में बनाया जाए, ताकि चीन पर निर्भरता खत्म हो.

India Rare Earth Limited की बड़ी भूमिका

इस मिशन में India Rare Earth Limited को एक बड़ी भूमिका दी जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, ये कंपनी करीब 500 टन कच्चा माल सीधे मैन्युफैक्चरर्स को सप्लाई करेगी, ताकि घरेलू उद्योग को बिना रुकावट के उत्पादन जारी रख सके.

रेयर अर्थ मिनरल्स के लिए भी होगी अलग स्कीम

रेयर अर्थ मैग्नेट्स ही नहीं, सरकार बाकी रेयर अर्थ मिनरल्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए भी अलग से स्कीम ला रही है. Times of India की रिपोर्ट बताती है कि इसके लिए 3500 से 5000 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाएगा. अभी सरकार इसकी इंटर्नल असेसमेंट कर रही है, ताकि जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारा जा सके.

ये भी पढ़ें: गौतम अडानी ने मिडिल ईस्ट तनाव पर जताई भारी चिंता, बोले- शांति की कीमत बखूबी जानता है भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget