एक्सप्लोरर

SBI Life और PNB ने जारी किए तिमाही नतीजे, जानें किसको हुआ कितना फायदा और कितना नुकसान?

Quarterly Result: पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और SBI Life ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं.

Quarterly Result: देश के सरकारी बैंक (Government Bank) PNB ने आज अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. इसके अलावा SBI life ने भी दूसरी तिमाही (Quarterly Result) के नतीजे घोषित किए हैं. पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ करीब 78 फीसदी बढ़ गया है. वहीं, SBI Life के शुद्ध लाभ में करीब 17.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. 

PNB ने जारी किए रिजल्ट 
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 78 प्रतिशत बढ़कर 1,105 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को जानकारी में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 620.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. वही सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 21,262.32 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 23,279.79 करोड़ रुपये थी.

कितना बढ़ा NPA?
बैंक का परिचालन लाभ भी जुलाई-सितंबर 2021 के दौरान घटकर 4,021.12 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,674.91 करोड़ रुपये था. आलोच्य तिमाही के दौरान पीएनबी बैंक का एनपीए मामूली रूप से बढ़कर 13.63 फीसदी हो गया. यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 13.43 फीसदी था.

जानें कैसे रहे SBI Life के नतीजे?
इसके अलावा एसबीआई लाइफ का शुद्ध लाभ 30 सितंबर, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 17.7 फीसदी घटकर 247 करोड़ रुपये रह गया. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 300 करोड़ रुपये था. निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही में उसकी शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 14,660.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 12,857.95 करोड़ रुपये थी. वही कंपनी की कुल आय आलोच्य तिमाही के दौरान 25,404.10 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 18,458.25 करोड़ रुपये थी.

यह भी पढ़ें:

Indian Railways: रेलवे ने इन 20 ट्रेनों को 3 महीने तक के लिए कर दिया कैंसिल, सफर से पहले चेक कर लें लिस्ट

Gold Price: खुशखबरी! धनतेरस से पहले सस्ता हो गया सोना-चांदी, ₹47000 की नीचे पहुंचा गोल्ड, चेक करें 10 ग्राम का भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget