एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ से वॉल स्ट्रीट में हड़कंप, 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, डॉव जोन्स रिकॉर्ड 1600 अंक नीचे, 2 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान

 टैरिफ के बाद कमजोर आर्थिक रफ्तार और महंगाई के आशंका के बीच वॉल स्ट्रीट लड़खड़ाता हुआ नजर आया. बड़ी टेक कंपनियों और क्रूड ऑयल के लेकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में अन्य करेंसी तक, सभी में गिरावट का दौर जारी रहा.

अमरेकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए दुनियाभर के देशों पर टैरिफ का सीधा असर वॉल स्ट्रीट पर दिखा, जहां गुरुवार को जबरदस्त विकवाली दिखी. ट्रंप के इस फैसले से ट्रेड वॉर और आर्थिक मंदी के संकट का खतरा अब मंडराने लगे हैं. इसका सबसे बुरा असर खुद अमेरिकी शेयर बाजारों पर हुआ. वैश्विक वित्त बाजार में चिंताओं के बीच कोविड-19 के बाद ऐसे पहली बार हुआ जब अमरेकी शेयर बाजार का ये हाल हुआ है. 

एक तरफ जहां S&P 500 इंडेक्स करीब 4.8% गिर गया, जो जून 2020 के बाद एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट है. इस गिरावट से बाजार को करीब 2.4 ट्रिलियन डॉलर यानी 200 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है.

इसके अलावा, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और नैस्डक कंपोजिट भी वही गिरवट देखी गई, जो कोरोना महामारी के वक्त 2020 में देखी गई थी. डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 4% 1679 अंक और नैस्डेक कंपोजिट में 6% की गिरावट हुई.

लड़खड़ाया वॉल स्ट्रीट

 टैरिफ के बाद कमजोर आर्थिक रफ्तार और महंगाई के आशंका के बीच वॉल स्ट्रीट लड़खड़ाता हुआ नजर आया. बड़ी टेक कंपनियों और क्रूड ऑयल के लेकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में अन्य करेंसी तक, सभी में गिरावट का दौर जारी रहा. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, हालांकि सोना की कीमत में इजाफा हुआ और निवेशकों को इसमें पैसा लगाना सबसे बेहतर लगा. 

हालांकि, ये जरूर था कि वैश्विक निवेशक ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा के पूरी तरह से भलीभांति वाकिफ थे. इसलिए S&P 500 इंडेक्स की सेहत पर इसका साफ असर दिखा और इसमें रिकॉर्ड 10% की गिरावट दर्ज हुई.

सेंचुरी वेल्थ में चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर मैरी एन बार्टल्स ने कहा कि ये गौर करने वाली बात है कि इन हालातों के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ से गंभीर स्थिति पैदा करते हैरान कर दिया है. ट्रंप ने दुनिया के सभी देशों पर अमेरिका में आयातित सामानों पर कम से कम 10% का टैरिफ लगाया है. जबकि, चीन, यूरोपीय यूनियन, भारत और कंबोडिया समेत कई अन्य देशों के लिए ये टैरिफ की दरें बहुत ज्यादा है.

मंदी की आहट

एक्सपर्ट्स लगातार इस बात की आशंका जता रहे हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम से दुनियाभर में मंदी छा सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कोई देश प्रोडक्शन करेगा और अमेरिका एक्सपोर्ट करने पर वो सामान महंगा होगा, तो फिर उसकी डिमांड कम हो जाएगी. अमेरिका के टैरिफ के जवाब में दुनियाभर के दूसरे देश भी टैरिफ लगाएंगे. ऐसे में न सिर्फ उन सामानों का प्रोडक्शन रुकेगा, बल्कि महंगाई बढ़ जाएगी, मंदी आएगी और बेरोजगारी बढ़ जाएगी. 

ये भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ पर RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- यूएस ने कर लिया सेल्फ गोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget