एक्सप्लोरर

PMRPY: शुरू करना चाहते हैं व्यापार तो आपकी मदद करेगी सरकार, जानें स्कीम के लिए आवेदन का तरीका

PMRPY Scheme: अगर आप अपना बिजनेस शुरू करने के लिए लोगों को नौकरी पर रख रहे हैं और उन्हें रोजगार के अवसर दे रहे हैं तो ऐसे कर्मचारियों को रखने के एवज में सरकार आपको मदद प्रदान करेगी.

Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) शुरू होने के बाद देश में सबसे बड़ा संकट रोजगार को लेकर पैदा हुआ है. इस महामारी में लाखों लोगों की नौकरी छूट (Unemployment) गई. कई लोगों को बिजनेस में हो रहे नुकसान के कारण अपना बिजनेस बंद करना पड़ा ऐसे में सरकार इस तरह के लोगों की मदद के लिए बहुत से प्रयास कर रही है. अगर आप भी अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्कीम का लाभ उठा सकते हैं. इस स्कीम का नाम है प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना (PMRPY).

इस योजना के द्वारा आप अपने कारोबार को शुरू कर सकते हैं. इस योजना के द्वारा देश के लाखों युवाओं को रोजगार का लाभ मिलेगा जो पढ़े लिखे और खुद का कारोबार खोलना चाहते हैं लेकिन,पैसों की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं. अगर आप भी खुद का बिजनेस खोले की सोच रहे हैं तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं.तो चलिए विस्तार से जानते हैं प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के बारे में-

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना (Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana) क्या है?
अगर आप अपना बिजनेस शुरू करने के लिए लोगों को नौकरी पर रख रहे हैं और उन्हें रोजगार के अवसर दे रहे हैं तो ऐसे कर्मचारियों को रखने के एवज में सरकार आपको मदद प्रदान करेगी. रखें गए कर्मचारी के EPF और PF कंपनी के द्वारा जमा की गई राशि के बराबर का पैसा कर्मचारी के अकाउंट में जमा करेगी.सरकार नई कर्मचारी के PF में सैलरी का 8.33 प्रतिशत सरकार देगी. इससे कंपनी अपने यहां ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी को रखेंगे और उन्हें इसका लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ज्यादा लोगों को नौकरी का भी लाभ मिलेगा.

यह लोग उठा सकते हैं इस योजना का लाभ
जिस कंपनी को EPFO के तरह रजिस्टर किया गया है उसे इस योजना का लाभ मिलता है. इसके साथ ही  श्रम सुविधा पोर्टल के तहत लेबर आइडेंटिफिकेशन नंबर (Identification Number)  होना भी बेहद जरूरी है. बिना आइडेंटिफिकेशन नंबर के इस योजना का लाभ नहीं उठाया जा सकता है. इसके साथ ही आइडेंटिफिकेशन नंबर आधार से जुड़ा होना भी आवश्यक है. इसके साथ कर्मचारी की सैलरी 15,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के लिए इस तरह करें आवेदन-
-इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmrpy.gov.in पर क्लिक करें.
-इसके बाद यहां Application Form फील करके इस योजना के तहत आने बैंक में जमा करें.
-इसके बाद आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Cyber Fraud: सोशल मीडिया पर आने वाले डिस्काउंट के विज्ञापन से रहें सावधान! एक गलती से खाली हो सकता है अकाउंट

Term Insurance: मेडिकल टेस्ट कराना टर्म इंश्योरेंस लेते वक्त क्यों है जरूरी? ऐसा नहीं करने पर हो सकती है बड़ी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
UPI News: क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget