एक्सप्लोरर

PMFBY Portal: तालाब, ट्रैक्टर, मवेशियों पर भी फसल बीमा का मिलेगा लाभ, किसानों को ये तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: केंद्र सरकार किसानों को एक और शानदार तोहफा देने की तैयारी कर रही है. इसके तहत बीमा योजना के लाभ को बढ़ाने की तैयारी है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार देश के किसानों को जल्दी ही एक शानदार तोहफा देने की तैयारी में है. किसानों को अभी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों के लिए इंश्योरेंस कवरेज का लाभ मिलता है. सरकार की तैयारी है कि इस बीमा योजना में कवरेज के दायरे को बढ़ाया जाए. ऐसी तैयारियां चल रही हैं कि आने वाले दिनों में किसानों को इस स्कीम के तहत तालाब, ट्रैक्र व मवेशियों आदि के लिए भी बीमा कवरेज का लाभ मिले.

यहां तक बढ़ेगा योजना का दायरा

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में सरकारी अधिकारियों के हवाले से ये दावा किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाले लाभ के दायरे को महज फसलों से आगे बढ़ाना चाह रही है. इसके लिए योजना के कवरेज के दायरे में तालाबों, ट्रैक्टरों, मवेशियों और पॉम ट्री जैसे एसेट को लाने की तैयारी है.

पोर्टल को मिल सकता है नया रूप

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दायरे को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल को नया कलेवर दे सकती है. पोर्टल को ऐसे कॉम्प्रहेंसिव प्लेटफॉर्म के रूप में डेवलप किया जा सकता है, जो फसलों से इतर किसानों को अन्य संपत्तियों पर भी बीमा कवरेज का लाभ दे. इसके लिए सरकार 30 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर सकती है.

एआईडीए ऐप की ले सकते हैं मदद

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इन मुहिम को एआईडीए ऐप के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है, जिसे इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया है. इसके तहत लोगों के घर-घर जाकर एनरॉलमेंट सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि फसल बीमा को किसानों के लिए अधिक सुलभ बनाया जा सके. इस ऐप के जरिए इंश्योरेंस इंटरमीडियरीज न सिर्फ फसल बीमा के लिए किसानों का एनरॉलमेंट कर सकेंगे, बल्कि वे 4 करोड़ किसानों को बिना सब्सिडी वाली योजनाओं का लाभ भी दे पाएंगे.

इस तरह से बढ़ा है दायरा

आपको बता दें कि सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दायरे को बढ़ाने के लिए लगातार कई पहलें शुरू की हैं. उनमें यस-टेक, विंड्स पोर्टल और एआईडीई ऐप शामिल हैं. सरकार के प्रयासों से बीमा योजना के तहत बीमित क्षेत्रों में 2022-23 के दौरान 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और ये करीब 50 मिलियन हेक्टेयर तक पहुंच गए. 2023-24 के खरीफ सीजन में इसके और बढ़कर 57 से 60 मिलियन हेक्टेयर पर पहुंच जाने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने व्यापार में चीन को छोड़ा पीछे, पहली छमाही में बना भारत का पार्टनर नंबर-वन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?
मंगलवार को शेयर मार्केट की बदली चाल, सेंसेक्स गया ऊपर; 70 अंक लुढ़का निफ्टी
मंगलवार को शेयर मार्केट की बदली चाल, सेंसेक्स गया ऊपर; 70 अंक लुढ़का निफ्टी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget