एक्सप्लोरर

PPF Interest Rate: पीपीएफ खाताधारकों को मिल सकती है खुशखबरी, सरकार ब्याज दर बढ़ाने का ले सकती है निर्णय!

Public Provident Fund: पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम पर निवेशकों को 7.1 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. जून के अंत तक सरकार इस स्कीम की ब्याज दर में बढ़ोतरी कर सकती है.

Public Provident Fund Interest Rate: केंद्र सरकार कई तरह की बचत योजनाएं चलाती है. उन्हीं में से एक योजना का नाम है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) स्कीम. इस स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में लंबे वक्त से सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है. जून 2023 के अंत तक सरकार इस स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव कर सकती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस बचत योजना की ब्याज दरों की सरकार हर तीन महीने पर समीक्षा करती है. ऐसे में इस महीने के अंत तक इसमें बदलाव संभव है.

अप्रैल 2020 से नहीं किया गया कोई बदलाव

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम की ब्याज दरों में आखिरी बार बदलाव साल 2020 में किया था. 1 अप्रैल 2022 को सरकार ने ब्याज दरों को 7.9 फीसदी से घटाकर 7.1 फीसदी कर दिया था. इसके बाद से इस स्कीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि मार्च 2023 में केंद्र सरकार ने कई स्मॉल सेविंग स्कीम के रेट ऑफ इंटरेस्ट में बढ़ोतरी की थी, लेकिन पीपीएफ की दरें 7.1 फीसदी ही बनी रही हैं. मगर इस बार पीपीएफ खाताधारकों को उम्मीद है कि जून, 2023 के अंत तक सरकार ब्याज दरों में बढ़त पर विचार कर सकती है.

पीपीएफ की ब्याज दरों में लंबे वक्त से क्यों नहीं बदलाव-

फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पीपीएफ की ब्याज दरों को न बढ़ाने के पीछे सरकारी कर्मचारियों ने कहा है कि इस स्कीम की दरों को न बढ़ाने की पीछे यह कारण है कि टैक्स रिटर्न के बाद इस स्कीम के तहत निवेश की गई राशि पर कुल 10.32 फीसदी ब्याज दर ता लाभ मिलता है. ऐसे में इस स्कीम पर बाकी योजनाओं के मुकाबले पहले से ही  ज्यादा रिटर्न मिल रहा है. इस कारण सरकार ने इसकी दरों को लंबे वक्त से नहीं बढ़ाया है.

पीपीएफ में निवेश पर मिलता है टैक्स छूट का लाभ

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम एक बेहतरीन टैक्स सेविंग स्कीम है जिसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है. इसके साथ ही इस स्कीम के तहत जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज पर भी किसी तरह का टैक्स नहीं देना होगा. PPF की मैच्योरिटी राशि पर आपको किसी तरह का टैक्स नहीं देना होगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस स्कीम के तहत एक समय पर 9.5 फीसदी तक ब्याज दर मिलता है. इस स्कीम का लॉक इन पीरियड 15 साल का है. अगर आप ईपीएफ और एनपीएस स्कीम में निवेश नहीं करना चाहते हैं तो आप पीपीएफ में निवेश करके अपने रिटायरमेंट पर तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं.

इन सरकारी स्कीम्स पर सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 की आखिरी तिमाही में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizens Savings Scheme), सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana), किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) , पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम (Post Office Fixed Deposits), मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme) और पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम (Post Office Recurring Deposit) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी. 

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Train: जल्द खत्म होगा पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का इंतजार, इस दिन शुरू हो जाएगा संचालन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget