एक्सप्लोरर

Tim Cook: Apple के सीईओ टिम कुक का बड़ा खुलासा-करते हैं ChatGPT का इस्तेमाल, पर चिंता वाली ये बात भी कही

Tim Cook on ChatGPT: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने ओपनएआई चैटबॉट चैटजीपीटी को लेकर कई अहम बातें कहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने इसे लेकर भविष्य की चिंताओं पर भी बात की है.

Apple CEO Tim Cook on ChatGPT: एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक (Apple CEO Tim Cook) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉक्स ChatGPT पर अपना विचार व्यक्त किया है. उन्होंने एक तरफ AI को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया है, वहीं दूसरी तरफ इससे जुड़ी चिंताओं को भी साझा किया. टिम कुक ने गुड मॉर्निंग अमेरिका से बातचीत करते हुए कहा कि ओपनएआई चैटबॉट चैटजीपीटी (OpenAI ChatGPT) लेकर वह बेहद उत्साहित हैं, लेकिन उसके साथ ही वह इसे अपनाने के लिए बेहद सतर्क भी है. एक तरफ जहां बाकी टेक कंपनियों के सीईओ इस तकनीक को आसानी से अपना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ टिम कुक इसे लेकर अधिक सतर्क रुख रखे हुए हैं.

वॉल स्ट्रीट जनरल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल ने ओपनएआई चैटबॉट चैटजीपीटी के इस्तेमाल को सीमित रखा है. कंपनी ने कुछ दिन पहले यह जानकारी दी थी कि गोपनीयता संबंधी चिंताओं के कारण एप्पल ने बेहद सीमित एंप्लाइज को ही चैटजीपीटी के इस्तेमाल की परमिशन दी है.

चैटजीपीटी चैटबॉट के भविष्य पर की चिंता व्यक्त!

चैटजीपीटी चैटबॉट (ChatGPT) के बारे में सवाल पूछे जाने पर टिम कुक (Tim Cook) ने यह स्वीकार किया कि उनकी कंपनी AI का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा इस नई तकनीक को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया और कहा की इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence)  में एक अनोखी क्षमता है. ऐसे में कंपनी आने वाले वक्त में इसका इस्तेमाल करेगी. हालांकि, उन्होंने AI पर विचार, गलत खबर और रेगुलेशन जैसी चीजों के महत्व पर भी जोर दिया है. उन्होंने कहा कि इस फील्ड को रेगुलेट करने की आवश्यकता है. इस नई तकनीक से कंपनियों की ग्रोथ में तेजी आएगी, लेकिन इसके साथ ही कई और चुनौतियां भी खड़ी होंगी. ऐसे में यह कंपनियों की जिम्मेदारी है कि वह नैतिकता भरा सही कदम उठाए.

कंपनियों को ज्यादा जिम्मेदारी बनने की है जरूरत

बाकी टेक कंपनियां जैसे माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), गूगल (Google) के विपरीत एप्पल के सीईओ टिम कुक ने AI के इस्तेमाल के साथ ही ज्यादा सतर्क और दूर दृष्टि पर बल देने की वकालत की है. ध्यान देने वाली बात ये है कि गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां उत्साहित होकर AI का यूज कर रही है वहीं एप्पल ने इस तकनीक को धीरे-धीरे और संयमित तरीके से यूज करने की वकालत कर रही है. टिम कुक के इस बयान से पता चलता है कि वह इस तकनीक को पर्सनल स्तर पर इस्तेमाल करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, वहीं एप्पल के लिए वह संयमित तरीके से यूज करेंगे.

ये भी पढ़ें-

BYJU's Crisis: कर्ज संकट के बीच बायजू की एक और मुसीबत, अमेरिका में शुरू हो सकता है मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget