एक्सप्लोरर

PPF Account Closure: मैच्‍योरिटी से पहले बंद करना चाहते है अपना पीपीएफ खाता, तो जानिए क्या है नियम

अगर आप अपना पब्लिक प्रोविडेंट फंड के खाते को मेच्‍योरिटी से पहले ही बंद करना चाहते है, तो इस खबर में आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ने को मिलेगी. जो आपके काम की साबित हो सकती है.

PPF Withdrawal Procedure : अगर आपके पास पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) का खाता है, और आप इसका इस्तेमाल करते आ रहे है. लेकिन अब किसी कारणवश मैच्‍योरिटी से पहले ही इसे बंद कराना चाहते है. तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. हम इस खबर में आपको PPF खाता मेच्‍योरिटी से पहले बंद करने के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है. जो आपके बेहद काम की साबित हो सकती है.

ऐसे मिलता है फायदा  

आपको इसमें अच्छा रिटर्न और टैक्‍स बचत मिलती है, जिसके कारण पीपीएफ में निवेश करने वालों की संख्‍या बढ़ रही है. केंद्र सरकार की और से पीपीएफ में जमा रकम पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज का लाभ मिलता है. पीपीएफ खाता डाकघर अथवा किसी भी बैंक की शाखा में खुलवाया जा सकता है. पीपीएफ अकाउंट (PPF Account) में हर साल कम से कम 500 रुपये तथा अधिकतम 1,50,000 रुपये तक जमा करवा सकते हैं. 

पूरी रकम होती है टैक्‍स फ्री 

यह EEE कैटेगरी की स्कीम है. जिसका अर्थ है कि हर साल जमा होने वाली राशि, इस राशि पर हर साल हासिल होने वाला ब्‍याज और मैच्योरिटी के समय मिलने वाली पूरी राशि टैक्‍स फ्री होती है.

15 साल के लिए होता है निवेश 

मालूम हो कि PPF एक तरह की सुरक्षित निवेश योजना है. इसमें 15 साल के लिए निवेश किया जा सकता है. इसमें 5 साल के लिए खाते की मेच्‍योरिटी अवधि को बढ़ाया जा सकता है. आप मेच्‍योरिटी से पहले भी अपना पैसा निकालना चाहते हैं या इसे बंद करना चाहते हैं, तो आंशिक निकासी के लिए आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा. 15 साल के बाद खाते में जमा पूरी रकम को निकाला जा सकता है. आपको इसके लिए कुछ जुर्माना देना होगा. 

क्‍या है नियम

पीपीएफ खाताधारक 7 वें वर्ष पीपीएफ खाते से 50 फीसदी की रकम आप निकाल सकते हैं. पीपीएफ का खाता पहले 6 साल पूरी तरह से लॉक होता है. अगर किसी व्यक्ति ने वित्त वर्ष 2020-2021 में निवेश करना शुरू करना है तो वह 2025-2026 के बाद ही इमरजेंसी की स्थिति पैसों की निकासी कर सकता है. समय से पहले पैसा निकालने पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होता है. पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी से पहले खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो यह 7 साल की शर्त खाताधारक के नॉमिनी पर लागू नहीं होती है. नॉमिनी कभी भी पैसे निकाल सकता है.

पहले ही बंद करवाते हैं खाता

कई बार 15 साल से पहले ही लोग अपना पीपीएफ खाता बंद करवा देते है. खाताधारक या आश्रितों को किसी जानलेवा बीमारी होने पर या उच्च शिक्षा के लिए पैसों की जरूरत होने पर पीपीएफ खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता है. यदि इसे मैच्योरिटी अवधि से पहले बंद कर सकते है, तो खाता खोलने की तारीख से बंद होने की तारीख तक 1 फीसदी का ब्याज कट जाता है.

ऐसे निकालें अपना पैसे

पीपीएफ अकाउंट से समय से पहले पैसे निकाल सकते है. इसके लिए आपको फॉर्म C जमा करना होगा. यह फार्म डाकघर और बैंक में मिल जाता है. फॉर्म में आपको अकाउंट नंबर और वह राशि जो आप निकालना चाहते हैं, भरनी होगी. फार्म आपको पासबुक के साथ जमा कराना होगा. राशि सीधे आपके बचत खाते में जमा हो जाएगी, या आप डिमांड ड्राफ्ट के माध्‍यम से भी इसे ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें

NPS Scheme: इस स्कीम में करेंगे इन्वेस्टमेंट तो रिटायरमेंट पर मिलेगा पूरा 1 करोड़ 60 लाख का मोटा फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी
दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी
न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन, अब क्या बच रहा ऑप्शन?
न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन, अब क्या बच रहा ऑप्शन?
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
Embed widget