एक्सप्लोरर

PPF अकाउंट हो गया है बंद तो जल्दी से करा लें शुरू, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान!

Public Provident Fund: पीपीएफ खाता रखने वालों के लिए जरूरी खबर है. आपने भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट ओपन करा रखा था, लेकिन किन्ही कारणों से वह बंद हो गया है तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Public Provident Fund: पीपीएफ खाता (PPF Account) रखने वालों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपने भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट ओपन करा रखा था, लेकिन किन्ही कारणों से वह बंद हो गया है तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगर आपका भी खाता बंद पड़ा है तो आप उसको जल्दी से एक्टिव करवा लें. आइए आपको बताते हैं कि आपको किस तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है-

क्यों बंद हो जाता है PPF Account?
आपको बता दें अगर आप इस खाते में हर साल पैसा ट्रांसफर नहीं करेंगे तो आपका अकाउंट बंद हो जाएगा. इस खाते में आपको मिनिमम सालाना 500 रुपये जमा करने होते हैं और यह काम आपको 15 साल तक करना होता है. कई बार किसी भी कारण से पैसा डालना भूल जाते हैं या फिर नहीं डाल पाते हैं तो उनका अकाउंट बंद हो जाता है. 

कैसे शुरू करा सकते हैं PPF Account-

  • पीपीएफ खाता दोबारा शुरू करवाने का प्रोसेस ज्यादा मुश्किल नहीं है.
  • पीपीएफ खाता फिर से चालू करने के लिए आपको उस बैंक या डाक घर में जाना होगा जहां यह खुला है.
  • आपको यहां खाता दोबारा चालू कराने के लिए एक फॉर्म भरना होगा.
  • फॉर्म भरने के बाद आपको एरियर (बकाया रकम) का भुगतान करना होगा. इसका मतलब यह है कि जितने वर्षों में आपने भुगतान नहीं किया है, उनमें हर वर्ष के लिए 500 रुपये का मिनिमम पेमेंट करना होगा.
  • इस भुगतान के साथ आपको हर साल के हिसाब से 50 रुपये की पेनाल्‍टी भी देनी होगी.

क्या होता है Public Provident Fund (PPF)
PPF अकाउंट की बात करें तो इस खाते में ग्राहक मिनिमम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा अगर इसकी मैच्योरिटी की बात करें वह अवधि 15 साल होती है. वहीं, अगर आपको पैसो की ज्यादा जरूरत है तो आप 8 साल बाद इसमें से कुछ प्रतिशत पैसे डेबिट कर सकते हैं. पीपीएफ में एक वित्तीय वर्ष में 12 बार से अधिक जमा नहीं कर सकते हैं.

सरकार ने कई नियमों में किया बदलाव
2016 में में सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए कुछ खास स्थितियों में मैच्योरिटी के पहले पीपीएफ खाते को बंद करने की परमिशन दे दी थी. खाते के पांच साल चलने के बाद ही ऐसा किया जा सकता है. अगर आपका खाता इनएक्टिव है तो आपको यह सुविधा नहीं मिलेगी बशर्ते इसे फिर से चालू न किया जाए.

नहीं खुलवा सकते हैं 2 पीपीएफ खाते
इस बात का ध्यान रखें कि खाताधारक बंद पड़े पीपीएफ खाते के अलावा कोई अन्य पीपीएफ अकाउंट खुलवाना चाहता है तो इसकी इजाजत उसे नहीं मिलेगी क्योंकि ऐसा कोई नियम नहीं है. किसी एक व्यक्ति के दो पीपीएफ खाते नहीं हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:
अगर आपका भी इन बैंकों में था खाता तो 27 अप्रैल को खाते में आएंगे 5 लाख रुपये! जानें कैसे?

JanDhan खाताधारकों को मिलेगा पूरे 3000 रुपये का फायदा, जल्दी से खुलवा लें खाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget