एक्सप्लोरर

Post Office: स्मॉल सेविंग्स स्कीम के लिए पोस्ट ऑफिस ने लॉन्च की ई-पासबुक की सुविधा! घर बैठे मिनटों में चेक कर सकेंगे बैलेंस

e-Passbook: आप ई-पासबुक के जरिए आसानी से अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप मिनी स्टेटमेंट को अपनी जरूरत के अनुसार डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Post Office e-Passbook: बदलते वक्त के साथ ही इंवेस्टमेंट के कई तरह के ऑप्शन आ चुके हैं, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में लोग एलआईसी (LIC), बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस की स्कीम (Post Office Scheme) में निवेश करना पसंद करते हैं. पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर आपके पैसे मार्केट के रिस्क से दूर रहते हैं और यह आपको बेहतर रिटर्न देने में भी मदद करता हैं. अगर आपने पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश कर रखा है तो यह खबर आपके मतलब की है. अब आप बिना मोबाइल या नेट बैंकिंग के भी पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग खाते (Small Saving Account) की पूरी जानकारी ले सकते हैं. क्योंकि पोस्ट ऑफिस ने स्मॉल सेविंग अकाउंट्स के लिए ई-पासबुक फीचर (Post Office e-Passbook) लॉन्च किया है.

इस ई-पासबुक फीचर के जरिए आप किसी भी स्मॉल सेविंग खाते के बैलेंस की जानकारी कुछ ही मिनटों में ले सकते हैं. इस मामले पर पोस्ट ऑफिस ने एक नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दी है कि लोगों के बेहतर सुविधा देने के लिए पोस्ट ऑफिस ने यह फैसला लिया है. यह फैसिलिटी पूरी तरह से निशुल्क होगी यानी आपको इसके लिए अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं है. नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक पोस्ट ऑफिस के ग्राहक अब पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना जैसे छोटी बचत योजनाओं के अकाउंट की जानकारी ई-पासबुक के जरिए ले सकते हैं. आइए जानते ई-पासबुक के तहत आपको कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी और आप इसे बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं-

e-passbook के जरिए कस्टमर्स को मिलेगी यह सुविधाएं-
आप ई-पासबुक के जरिए आसानी से अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप मिनी स्टेटमेंट को अपनी जरूरत के अनुसार डाउनलोड भी कर सकते हैं. यह PDF पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड होगा. आप स्मॉल सेविंग स्कीम्स जैसे SSY, PPF, पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट आदि का बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं. बता दें कि इस मिनी स्टेटमेंट में आखिरी के 10 ट्रांजैक्शन शामिल होंगे.

इस तरह जारी होगा पोस्ट ऑफिस के स्मॉल सेविंग खाते का ई-पासबुक-
1. इसके लिए सबसे पहले आप  indiapost.gov.in या ippbonline.com पर क्लिक करें.
2. यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा फिल करके लॉगइन करें.
3. इसके बाद यहां ई-पासबुक का ऑप्शन चुनें.
4. इसके बाद अपना स्‍कीम टाइप, अकाउंट नंबर, Registered Mobile Number और कैप्चा कोड फिल कर दें.
5. फिर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज करें.
6. कुछ ही मिनटों में आपके सामने छोटे बचत खाते का अकाउंट स्टेटमेंट खुल जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Stock Market Closing: IT और बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी के चलते शानदार तेजी के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: चॉल वालों की खुली किस्मत, मकान के बदले मिलेगा बड़ा लग्जरी फ्लैट
मुंबई: चॉल वालों की खुली किस्मत, मकान के बदले मिलेगा बड़ा लग्जरी फ्लैट
1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?
1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?
4 दिन में 14 लाख करोड़ स्वाहा, क्यों 2700 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स
4 दिन में 14 लाख करोड़ स्वाहा, क्यों 2700 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स
दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget