एक्सप्लोरर

PNG Price Hike: 6 महीने में 50 फीसदी महंगा हुआ पीएनजी, जानिए कैसे बिगड़ेगा आपके किचन का बजट!

PNG Price Hike Update:छह महीने में पीएनजी करीब 50 फीसदी के करीब महंगा हो गया है. 1 अक्टूबर 2021 से पहले पीएनजी का रेट 30.91 रुपये प्रति एमसीएम था जो 45.86 रुपये प्रति एससीएम हो गया है. 

PNG Price Hike: अब रसोई में खाना पकाना महंगा हो गया है क्योंकि दिल्ली एनसीआर ( Delhi NCR) में पाइप के जरिए रसोई गैस सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस ने पीएनजी ( PNG) के दामों में बड़ा इजाफा करने का ऐलान किया है. एक ही दिन में करीब 10 फीसदी पीएनजी के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है. जाहिर है इसकी मार लोगों के किचन के बजट पर पड़ेगी. एक तो खाने पीने की चीजों की महंगाई उसपर से खाना पकाने वाला गैस  यानि पीएनजी भी महंगा हो गया है. 

6 महीने में 50 फीसदी महंगा हुआ पीएनजी
पर क्या आप जानते हैं पिछले छह महीने में पीएनजी करीब 50 फीसदी के करीब महंगा हो गया है. 1 अक्टूबर 2021 से पहले पीएनजी 30.91 रुपये प्रति एमसीएम (standard cubic meters) में इंद्रप्रस्थ गैस राजधानी दिल्ली में सप्लाई किया करती थी. लेकिन 14 अप्रैल 2022 को पीएनजी की नई कीमत बढ़कर 45.86 रुपये प्रति एससीएम हो गया है. 

कैसे महंगे पीएनजी ने बिगाड़ा घर का बजट 
चलिए डालते हैं नजर कैसे पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी सप्लाई किए जाने वाले घरों के जेब पर डाका डाल रही है. एक अक्टूबर से पहले 60 दिनों के बिल पीरियड के दौरान अगर आप 25 एससीएम पीएनजी की खपत किया करते थे. तो आपको  772.72 रुपये और उसमें 6 फीसदी वैट जोड़ दें तो करीब 812 रुपये पीएनजी बिल का भुगतान करना पड़ा था. लेकिन 14 अप्रैल के बाद पीएनजी की नई कीमत के मुताबिक आपको 1146.50 रुपये का भुगतान करना होगा और 5 फीसदी जो राज्य सरकार वैट वसूलती है उसे जोड़ दें तो आपको 1204 रुपये पीएनजी बिल का भुगतान करना होगा. यानि खाने पकाने के ईंधन पर आपको छह महीने पहले के मुकाबले 49 फीसदी  ज्यादा पैसे का भुगतान करना होगा. यानि एक अक्टूबर 2021 से पहले खाने पकाने के ईंधन पर हर महीने 400 रुपये के करीब खर्च होते थे अब 600 रुपये खर्च करना होगा. 

सस्ते कुकिंग गैस सप्लाई करने पर फिरा पानी 
देश में पीएनजी के जरिए घरों तक कुकिंग गैस सप्लाई की योजना का विस्तार किया जा रहा है. छोटे शहरों को सीएनजी-पीएनजी के साथ जा रहा है. जिससे घरों तक सीधे पाइप के जरिए कुकिंग गैस सप्लाई की जा सके, लोगों को खाना पकाने के लिए एलपीजी के मुकाबले सस्ता ईंधन उपलब्ध हो सके. लेकिन पीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी सस्ते गैस सप्लाई करने के मंसूबों पर पानी फेरने का काम कर रही है.

ये भी पढ़ें

M&M Hike Prices: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी बढ़ाये अपने गाड़ियों के दाम, कीमतों में बढ़ोतरी आज से ही लागू

WhatsApp: वॉह्टसएप के अब 10 करोड़ यूजर्स कर सकेंगे यूपीआई के जरिए डिजिटल ट्रांजैक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z
Buy Now-Pay Later: शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget