एक्सप्लोरर

Share Market Rally: सही साबित हुई पीएम मोदी की भविष्यवाणी, चुनाव बाद 58 सौ अंक चढ़ा सेंसेक्स

Share Market in Modi3.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने के बाद शेयर बाजार जबरदस्त उड़ान भर रहा है और लगातार रिकॉर्ड बना रहा है...

घरेलू शेयर बाजार आज भले ही मामूली नुकसान के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहा है, लेकिन यह अपने ऑन टाइम हाई लेवल के पास बना हुआ है. बीते कुछ दिनों में घरेलू बाजार में ऐसी रैली आई हुई है कि लगभग हर दिन बाजार नए रिकॉर्ड बना रहा है. एक दिन पहले भी बाजार ने नया ऑल टाइम हाई लेवल हासिल किया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भविष्यवाणी भी सच साबित हो गई है.

पीएम मोदी ने किया था ये दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान कहा था कि चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद बाजार में ऐतिहासिक रैली देखी जाएगी. उन्होंने दावा किया था कि घरेलू शेयर बाजार लोकसभा चुनाव के बाद नए रिकॉर्ड बनाने वाले हैं और नई ऊंचाइयां हासिल करने वाले हैं. पीएम मोदी का दावा परिणाम आने के दो सप्ताह के भीतर सच साबित हो चुका है.

गिनती वाले दिन इतनी गिरावट

इस महीने के पहले सप्ताह में 4 जून को जब लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ रहे थे, बाजार उस दिन भारी नुकसान में चला गया था. गिनती वाले दिन सेंसेक्स इंट्राडे में 6,200 अंक से ज्यादा गिर गया था. कारोबार समाप्त होने के बाद अंतत: सेंसेक्स 4,390 अंक (5.74 फीसदी) के नुकसान के साथ 72,079 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी 1,379 अंक (5.93 फीसदी) लुढ़ककर 21,885 अंक पर रहा था.

अभी इस स्तर पर शेयर बाजार

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 96 अंक (0.12 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 77,250 अंक से नीचे कारोबार कर रहा है. इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स ने 77,851.63 अंक का नया ऑलटाइम हाई बनाया था. निफ्टी आज 25 अंक नीचे 23,490 अंक के पास कारोबार कर रहा है. इससे पहले बुधवार को निफ्टी ने 23,664 अंक का उच्च स्तर बनाया था.

इस कारण आई बाजार में रैली

चुनाव परिणाम वाले दिन के स्तर से तुलना करें तो शेयर बाजार में अब तक 10 फीसदी से ज्यादा की रैली आ चुकी है. सेंसेक्स अभी उस दिन की तुलना में करीब 58 सौ अंक ऊपर कारोबार कर रहा है. बाजार की इस रैली के लिए मोदी सरकार की लगातार तीसरी बार वापसी को जिम्मेदार बताया जा रहा है. चुनाव परिणाम वाले दिन भाजपा के अकेले दम बहुमत से दूर रहने पर बाजार धराशाई हो गया था. हालांकि जब बाद में पीएम मोदी की अगुवाई में आराम से एनडीए की सरकार का गठन हुआ तो बाजार फिर से रैली की राह पर लौट आया.

ये भी पढ़ें: पहले दिन पूरा भर गया आईपीओ, ग्रे मार्केट में अभी से प्रीमियम 25 पर्सेंट ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget