एक्सप्लोरर

Dee Development IPO: पहले दिन पूरा भर गया आईपीओ, ग्रे मार्केट में अभी से प्रीमियम 25 पर्सेंट ऊपर

Dee Development Engineers IPO: इस आईपीओ को खुले अभी एक ही दिन हुए हैं, लेकिन उसे ओवरऑल ढाई गुने से ज्यादा सब्सक्राइब किया जा चुका है. ग्रे मार्केट में शेयर अच्छे प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है...

शेयर बाजार की रिकॉर्ड रैली के बीच बाजार में ताबड़तोड़ आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं और उन्हें शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक दिन पहले बुधवार को बाजार में खुले डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के आईपीओ (Dee Development Engineers IPO) को भी निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. आईपीओ को एक ही दिन में कई गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है.

बाजार पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ को पहले दिन ही ओवरऑल 2.66 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया. इसे लगभग सभी कैटेगरी में बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन इस आईपीओ को सबसे कम क्यूआईबी कैटेगरी में महज 0.03 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला. उसके अलावा सभी कैटेगरी में यह आईपीओ ओवरसब्सक्राइब हो चुका है.

कुछ ही घंटे में 100 फीसदी सब्सक्राइब

बुधवार को बाजार बंद होने के बाद इस आईपीओ को एनआईआई कैटेगरी में 5.54 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था. वहीं रिटेल कैटेगरी में इस आईपीओ को 2.87 गुना सब्सक्राइब किया गया था. बुधवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने के कुछ ही घंटे बाद यह आईपीओ 100 फीसदी से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया था यानी पूरी तरह से भर चुका था.

25 फीसदी जीएमपी के साथ कर रहा ट्रेड

इस आईपीओ को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स का असर ग्रे मार्केट में भी दिख रहा है. ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर आईपीओ खुलने के बाद 49 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी ने आईपीओ के लिए 193 रुपये से 203 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इसका मतलब हुआ कि आईपीओ खुलने के बाद Dee Development Engineers का शेयर ग्रे मार्केट में लगभग 25 फीसदी का प्रीमियम हासिल कर चुका है.

लगभग 420 करोड़ जुटाने का प्लान

यह आईपीओ बुधवार को ओपन होने के बाद शुक्रवार 21 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध है. कंपनी का लक्ष्य इस आईपीओ के जरिए 418.01 करोड़ रुपये जुटाने की है. इस आईपीओ में 325 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयरों का इश्यू शामिल है. उसके अलावा आईपीओ में 93.01 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल भी शामिल है.

26 जून मेनबोर्ड पर लिस्ट होंगे शेयर

इस आईपीओ के एक लॉट में 73 शेयर शामिल हैं. यानी इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने के लिए निवेशकों को कम से कम 14,819 रुपये की जरूरत पड़ने वाली है. मेनबोर्ड पर आईपीओ क्लोज होने के बाद 24 जून को शेयरों का आवंटन किया जाएगा. उसके बाद 26 जून को इसके शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल ने बढ़ाया रिस्क, डीजल-पेट्रोल से लग सकता है महंगाई का नया झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: गुरुग्राम में 71 बिल्डरों के बैंक खाते फ्रीज, अब घर खरीदारों का क्या होगा?
Real Estate: गुरुग्राम में 71 बिल्डरों के बैंक खाते फ्रीज, अब घर खरीदारों का क्या होगा?
झटपट डिलीवर होगा घर का सामान, Zepto- Blinkit को टक्कर देने उतरा Amazon Now
झटपट डिलीवर होगा घर का सामान, Zepto- Blinkit को टक्कर देने उतरा Amazon Now
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, तेल सप्लाई पर रिफाइनर्स ने बदली रणनीति
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, तेल सप्लाई पर रिफाइनर्स ने बदली रणनीति
महंगी होगी होम-कार लोन की EMI! इस महीने RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट
महंगी होगी होम-कार लोन की EMI! इस महीने RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget