एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojna: किसानों के लिए बड़ी खबर! पीएम-किसान की 19वीं किस्त इस तारीख तक हो सकती है जारी, फटाफट करें ये काम

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त फरवरी के आखिर तक जारी की जाएगी. इससे पहले 15 अक्टूबर, 2024 को पीएम मोदी ने इसकी 18वीं किस्त जारी की थी. 

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त फरवरी के आखिर तक जारी की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को कृषि कार्यक्रमों में भाग लेने और अन्य विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ करने के लिए बिहार के दौरे पर जाएंगे और तभी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का वितरण करेंगे. 

फटाफट कराएं ईकेवाईसी

यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी होना जरूरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर, 2024 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का 18वीं किस्त जारी की थी. 

क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान केंद्र सरकार की योजना है, जिसका 100 फीसदी वित्तपोषण भारत सरकार द्वारा किया जाता है. इसके तहत किस्त की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है. इस योजना के तहत भूमिधारक किसान परिवार (जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि है) के आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में 6000 रुपये का सालाना भुगतान किया जाता है. 

ईकेवाईसी कराना क्यों जरूरी?

ईकेवाईसी कराना इसलिए जरूरी है ताकि योजना का लाभ देश भर के सभी किसानों तक बिना किसी बिचौलिए की भागीदारी के पहुंचे. इससे धोखधड़ी की संभावना कम हो जाती है. 

ईकेवाईसी के तरीके

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ईकेवाईसी के तीन तरीके हैं-

  • ओटीपी आधारित ई-केवाईसी (पीएम-किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध)
  • बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और राज्य सेवा केंद्र (एसएसके) पर उपलब्ध
  • फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित ई-केवाईसी (पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है) जिसका इस्तेमाल लाखों किसान करते हैं

पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

योजना के पात्र लाभार्थियों को आधार कार्ड, नागरिकता प्रमाण पत्र, भूमि के स्वामित्व को दर्शाने वाले दस्तावेज, बैंक अकाउंट डिटेल के साथ ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. 

  • सबसे पहले पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर रजिस्टर ऑनलाइन पर क्लिक करें.
  • अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाएं.
  • अपने राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों से संपर्क करें.
  • स्थानीय पटवारी या राजस्व अधिकारी से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें:

Zomato: जोमैटो ने बदल दिया अपना नाम, कंपनी के CEO ने दिया बड़ा अपडेट; यह है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget