एक्सप्लोरर

Zomato: जोमैटो ने बदल दिया अपना नाम, कंपनी के CEO ने दिया बड़ा अपडेट; यह है वजह

Zomato New Name: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने अपना नाम नाम बदलकर अब 'इटरनल' रख दिया है. कंपनी ने 6 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी. 

Zomato New Name: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने अपना नाम बदलकर इटरनल कर दिया है. कंपनी की बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है. कंपनी ने 6 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी. 

जोमैटो के ग्रुप सीईओ और को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने BSE को लिखे एक पत्र में जानकारी दी, ''जब हमने 'ब्लिंकिट' को खरीदा था, तभी से हमने कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए इंटरनली 'इटरनल' (जोमैटो के बजाय) का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था. हमने यह भी सोचा था कि आने वाले समय में जिस दिन जोमैटो से आगे बढ़कर अब किसी और प्लेटफॉर्म पर अपनी धाक जमा लेंगे, उस दिन हम सार्वजनिक रूप से इस नाम का ऐलान कर देंगे. आज 'ब्लिंकिट' के साथ मुझे लगता है हमने वह जगह हासिल कर ली है. अब हम कंपनी का नाम 'जोमैटो लिमिटेड' से बदलकर 'इटरनल लिमिटेड' रखना चाहेंगे.'' 

ऐप का नहीं बदला जाएगा नाम

बता दें कि जोमैटो ऐप का नाम नहीं बदला जाएगा, बल्कि स्टॉक टिकर को जोमैटो से बदलकर इटरनल कर दिया जाएगा. इटरनल में चार प्रमुख बिजनेस जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर शामिल होंगे. बीएसई को भेजे पत्र में दीपिंदर ने आगे लिखा, इटरनल एक शक्तिशाली नाम है. सच कहूं, तो यह मुझे भी अंदर से डरा देता है. इस पर खरा उतरना मुश्किल है क्योंकि ‘Eternal’ अपने में वादा और विरोधाभास दोनों को समेटे हुए हैं. यह सिर्फ नाम बदलना ही नहीं है, यह एक मिशन स्टेटमेंट है. यह हमें हमारी पहचान की याद दिलाता रहेगा कि हम टिके रहेंगे, इसलिए नहीं कि हम यहां है बल्कि इसलिए कि वहां हमें पहुंचने की जरूरत है. 

कंपनी के शेयर का प्रदर्शन

आज गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.53 परसेंट की गिरावट के साथ 229.90 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 64.27 परसेंट की बढ़त देखने को मिली है. वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में जोमैटो के कंसोलिडेटेड प्रॉफिट टैक्स  (PAT) के बाद 57 परसेंट की गिरावट के साथ 59 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 138 करोड़ रुपये था. हालांकि, इसी दौरान कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल 64 परसेंट की बढ़त के साथ 5,404 करोड़ रुपये हो गया. 
 
 

ये भी पढ़ें:

Budget 2025 में गिग वर्कर्स का भी रखा गया ध्यान, अब आईडी कार्ड के साथ मिलेंगे ये भी बेनेफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget