एक्सप्लोरर

पीयूष गोयल ने टेस्ला की फैक्ट्री का किया दौरा, जानें- एलन मस्क ने क्यों मांगी माफी?

Piyush Goyal in Tesla Plant: देश के वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित टेस्‍ला की फैक्‍ट्री का दौरा किया. कंपनी भारत से ऑटो कंपोनेंट का इंपोर्ट बढ़ाने पर भी विचार कर रही है.

Piyush Goyal in Tesla: टेस्ला को भारत लाने के लिए मोदी सरकार के प्रयास अब अंतिम चरण में पहुंच गए हैं. भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अमरीका दौरे पर गए हुए हैं. इस दौरान उन्होंने कैलिफोर्निया जाकर टेस्ला की फैक्ट्री का भी दौरा किया. उन्होंने इस विजिट के फोटो भी सोशल मीडिया पर डाले. हालांकि, तबीयत खराब होने की वजह से टेस्ला के मालिक एलन मस्क फैक्ट्री में नहीं पहुंच पाए. बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मैं माफी चाहता हूं और जल्द आपसे मिलूंगा. 

भारत में हो सकती है टेस्ला की एंट्री 

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने मंगलवार को टेस्ला की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का दौरा किया. कैलिफोर्निया में टेस्ला की फैक्ट्री में पीयूष गोयल ने विजिट करने के बाद सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि भारतीय इंजीनियर और फाइनेंस प्रोफेशनल को टेस्ला में सीनियर पोजीशन पर काम करते देखकर मुझे खुशी हुई है. टेस्ला ने बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है. इसमें भारतीयों का भी बड़ा योगदान है. कंपनी को ऑटो कंपोनेंट सप्लाई करने वालों में भी भारतीयों की हिस्सेदारी बढ़ रही है. टेस्ला भारत से ऑटो कंपोनेंट का इम्पोर्ट दोगुना करने पर काम कर रही है. वाणिज्य मंत्री गोयल सैन फ्रांसिस्को में होने वाली इंडो पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क और एशिया पेसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन की मीटिंग में शामिल होंगे.

एलन मस्क बोले सॉरी 

एलन मस्क ने माफी मांगते हुए गोयल के इस पोस्ट के जवाब में लिखा कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि भारत के वाणिज्य मंत्री ने टेस्ला का दौरा किया. तबीयत खराब होने की वजह से मैं कैलिफोर्निया नहीं आ पाया. हालांकि, मैं पीयूष गोयल से जल्द मुलाकात कर भारत में फैक्ट्री लगाने पर बातचीत करना चाहता हूं. इस पोस्ट के बाद गोयल ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की.

नई ईवी पॉलिसी का इंतजार कर रही टेस्ला 

टेस्ला दक्षिण एशियाई बाजार में उतरना चाहती है. इसके लिए वह एलन मस्क भारत में फैक्ट्री लगाना चाहते हैं. मगर, कंपनी को भारत सरकार की नई ईवी पॉलिसी (EV Policy) का इंतजार है. ऐसा माना जा रहा है कि ईवी गाड़ियों को भारत में लाने पर 15 फीसद टैक्स लगाया जा सकता है. अभी देश में ऐसा करने पर लगभग 100 फीसदी टैक्स लिया जाता है.

ये भी पढ़ें 

Subrata Roy: सुब्रत रॉय के पत्नी और बच्चे नहीं हैं भारत के नागरिक, इस देश की ले रखी है नागरिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget