एक्सप्लोरर

Car Price Cut: पीयूष गोयल की ऑटो कंपनियों को नसीहत, सेल्स बढ़ाने के लिए कम करें गाड़ियों की कीमत

Car-SUV Price Cut: पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में कारों की जबरदस्त डिमांड है और गाड़ियों की प्राइसिंग करने से गाड़ियों के डिमांड को बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Car Price Cut: ऑटो सेक्टर (Auto Sector) में स्लोडाउन को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां आने वाले दिनों में अपने गाड़ियों के दामों में कटौती कर सकती हैं. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने इन कंपनियों से कार सेल्स (Car Sales) में आ रही गिरावट और स्लोडाउन से निपटने के लिए गाड़ियों की कीमतों में कटौती करने की नसीहत दी है. 

सीएनबीसी टीवी18 ग्लोबल लीडरशिप समिट में पीयूष गोयल ने कहा, ऑटो इंडस्ट्री बेहद हाई मार्जिन पर बैठी हैं और घरेलू ऑटो मार्केट के ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए इन कंपनियों को अपने गाड़ियों की कीमतों में कमी लानी चाहिए. पीयूष गोयल ने हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए हुंडई मोटर इंडिया की ओर इशारा करते हुए कहा, हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज पर जो ऑटो कंपनी लिस्ट हुई है उसने 25 वर्ष पूर्व 200 मिलियन डॉलर का निवेश किया था और इस निवेश पर कंपनी ने इस अवधि के दौरान अद्भूत रिटर्न बनाया है. 

पीयूष गोयल बोले पिछले 10 वर्षों में कंपनी ने 12 से 13 बिलियन डॉलर तक डिविडेंड और रॉयल्टी, पैरेंट कंपनी को भेजा है. उन्होंने कहा, कंपनी का जो मार्केट कैप है उसमें उनकी खुद की होल्डिंग 15 बिलियन डॉलर के बराबर है. वाणिज्य मंत्री ने कहा, ऑटो कंपनियां अपने प्राइसिंग में ऑर कॉम्पिटिटिव हो जाती हैं तो मुझे यकिन है कि वे और बड़ा बाजार खुद के लिए हासिल कर सकती हैं और उनके मुनाफे में भी बढ़ोतरी आएगी. पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में कारों की जबरदस्त डिमांड है. और कारों की उचित कीमत रखने से इन कंपनियों को ही फायदा होगा. हाल ही में मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले कारों के सेल्स में गिरावट पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि इस सेगमेंट की कारों का मार्केट सिकुड़ता जा रहा है. 

पीयूष गोयल हुंडई मोटर्स के आईपीओ का हवाला दे रहे थे जो हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ है. कंपनी ने 1965 रुपये के इश्यू प्राइस पर बाजार से 27870 करोड़ रुपये जुटाये हैं. भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का ये सबसे बड़ा आईपीओ था. 

ये भी पढ़ें 

Reliance Jio IPO: जियो आईपीओ के जरिए जुटा सकती है 6 बिलियन डॉलर, 2186 रुपये तक जा सकता है रिलायंस का स्टॉक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
UPI Payment: गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget