एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या आधार कार्ड होल्डर्स को सरकार हर महीने देगी 3,000 रुपये? जानें इस वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: अगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए फैक्ट चेक करा सकते हैं.

PIB Fact Check  of Aadhaar Card News: बदलते वक्त के साथ ही आजकल सोशल मीडिया (Social Media) न्यूज का बहुत बड़ा सोर्स हो गया है. आजकल लोग अपने दिन का ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं. ऐसे में कई बार ऐसी खबरें वायरल हो जाती हैं तो कई फर्जी होती हैं, लेकिन आम लोगों को इसकी सच्चाई के बारे में पता नहीं चलता है. कई ऐसे यूट्यूब चैनल हैं जो सरकारी योजनाओं (Government Scheme) के बारे में जानकारी देते रहते हैं. आजकल एक सरकारी अपडेट नाम का यूट्यूब चैनल है जो आधार कार्ड को लेकर एक दावा कर रहा है. आधार कार्ड भारत में सबसे महत्वपूर्ण आईडी प्रूफ में से एक है.

इसका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाता है. सरकारी अपडेट नाम के इस यूट्यूब चैनल ने यह दावा किया है कि सरकार देश के सभी आधार कार्ड होल्डर्स को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक मदद देगी. अगर आपने भी यह वायरल दावा देखा है तो इस पर विश्वास करने से पहले इसकी सच्चाई जान लें.

PIB ने ट्वीट कर बताई सच्चाई

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (Press Information Bureau) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के बारे में फैक्ट चेक करके सच्चाई बताता है. आधार कार्ड पर 3,000 रुपये मिलने वाले दावे का भी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है. इसमें यह पता चला है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. केंद्र सरकार ने ऐसी कोई योजना नहीं चलाई है जिसके जरिए आधार कार्ड होल्डर्स को 3,000 रुपये मासिक की आर्थिक मदद मिलेगी. ऐसे में आप भूलकर भी इस तरह से दावों पर विश्वास न करें.

भूलकर भी न करें पर्सनल जानकारी शेयर

आपको बता दें कि इस तरह के फर्जी दावों के बहकावे में पड़कर आप आपकी पर्सनल जानकारी बिल्कुल भी न शेयर करें. इसके साथ ही अपने बैंक डिटेल्स जैसे बैंक अकाउंट नंबर, ओटीपी, सीवीवी नंबर, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड डिटेल्स किसी के साथ भी शेयर न करें. इसके साथ ही इस तरह के भ्रामक वीडियो और मैसेज को शेयर न करें.

आप भी करवा सकते हैं फैक्ट चेक

अगर अगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Indigo Winter Sale: इंडिगो के कस्टमर्स के लिए खुशखबरी! विंटर सेल में बुकिंग कर केवल 5,000 रुपये में करें विदेश यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते', अबॉर्शन पर SC की अहम टिप्पणी
'महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते', अबॉर्शन पर SC की अहम टिप्पणी
जनकपुरी मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से BJP ने...'
जनकपुरी मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से BJP ने...'
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने डायरेक्टर संग की सगाई, अंगूठी पहनाने के लिए चुना 11:11 का शुभ मुहूर्त
टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने डायरेक्टर संग की सगाई, 11:11 के शुभ मुहूर्त में पहनाई अंगूठी

वीडियोज

Bhabiji Ghar Par Hain Film Review: अच्छे खासे सीरियल की फिल्म बना कर सब बर्बाद कर दिया
Crypto Market Shock: Bitcoin $70,000 के नीचे क्यों फिसला?| Paisa Live
Tum se Tum Tak: आर्यवर्धन की तड़प से अंजान अनु, क्या मोहित को बना लेगी अपना नया हमसफ़र? (06.02.2027)
RBI ने Market को दिया Relief, Repo Rate Unchanged| Paisa Live
Top News: आज की बड़ी खबरें | india US Trade Deal | RBI Policy | Trump | UP Politics|Budget 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते', अबॉर्शन पर SC की अहम टिप्पणी
'महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते', अबॉर्शन पर SC की अहम टिप्पणी
जनकपुरी मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से BJP ने...'
जनकपुरी मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से BJP ने...'
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने डायरेक्टर संग की सगाई, अंगूठी पहनाने के लिए चुना 11:11 का शुभ मुहूर्त
टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने डायरेक्टर संग की सगाई, 11:11 के शुभ मुहूर्त में पहनाई अंगूठी
जाते-जाते बांग्लादेश का बंटाधार कर रहे यूनुस, सरकारी कर्मचारियों ने घेर लिया आवास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जाते-जाते बांग्लादेश का बंटाधार कर रहे यूनुस, सरकारी कर्मचारियों ने घेर लिया आवास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
ट्रेडिंग करते हैं तो जान लें ये बात, ये कंपनियां शेयर खरीदने पर देती हैं प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट
ट्रेडिंग करते हैं तो जान लें ये बात, ये कंपनियां शेयर खरीदने पर देती हैं प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट
Paan Benefits: इन चार तरह के लोगों के लिए वरदान होता है पान का पत्ता, जानें इसे खाने का सही तरीका
इन चार तरह के लोगों के लिए वरदान होता है पान का पत्ता, जानें इसे खाने का सही तरीका
Embed widget