एक्सप्लोरर

PFRDA ने कर दिया बड़ा ऐलान, NPS, NPS-Lite, NPS वात्सल्य के लिए बदले चार्जेस

NPS Charges: पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) अकाउंट खुलवाने के लिए चार्जेस में बदलाव किया है.

NPS Charges: पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) अकाउंट खुलवाने के लिए चार्जेस में बदलाव किया है. ये नवीनतम शुल्क NPS (सभी नागरिक और कॉर्पोरेट) और NPS-लाइट मॉडल दोनों के लिए है. बता दें कि एनपीएस-वात्सल्य अकाउंट खुलवाने के लिए एनपीएस-ऑल सिटीजन मॉडल जितना ही चार्ज लगेगा. ये सभी नई चार्जेस 31 जनवरी, 2025 से प्रभावी होंगी. 

बजट में वित्त मंत्री ने दिया प्रस्ताव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए प्रस्ताव दिया कि एनपीएस वात्सल्य योजना में इंवेस्ट करने वालों को इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की धारा 80 CCD(1B) के तहत टैक्स पर अतिरिक्त 50,000 रुपये तक की छूट मिलेगी. यही बेनिफिट एनपीएस के रेगुलर कंट्रीब्यूटर्स को भी मिलता है. 

4 फरवरी, 2025 को जारी PFRDA मास्टर सर्कुलर के मुताबिक, एनपीएस-वात्सल्य अकाउंट की सर्विस पर लिया जाने वाला चार्ज एनपीएस-ऑल सिटीजन मॉडल के तहत वसूले जाने वाले चार्ज के ही समान होगी. 

NPS अकाउंट खुलवाने पर चार्ज

सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए 400 रुपये तक का चार्ज पहले ही लिया जाता है. पहले किए गए कंट्रीब्यूशन पर इसी हिसाब से 0.50 परसेंट का चार्ज लगेगा. इसकी अधिकतम लिमिट 25,000 रुपये है. इसके बाद के भी सभी कंट्रीब्यूशन पर चार्ज लगेगा.

गैर-वित्तीय लेनदेन

गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 30 रुपये तक की फीस लगेगी. एनपीएस ऑल सिटीजन मॉडल पर लागू होने वाला पर्सिस्टेंसी चार्ज एनुअल कंट्रीब्यूशन के आधार पर अलग-अलग होता है. अगर सालाना योगदान 1,000 रुपये से 2,999 रुपये के बीच है, तो इस पर हर साल 50 रुपये तक चार्ज लगेगा. 3000 से 6000 रुपये के बीच एनुअल कंट्रीब्यूशन के लिए 75 रुपये और 6000 रुपये से अधिक के योगदान पर अधिकतम 100 रुपये तक चार्ज देने होंगे. ये चार्जेस यूनिट कैंसलेशन के जरिए काटे जाते हैं.

ई-एनपीएस लेनदेन

ई-एनपीएस लेनदेन के लिए योगदान का 0.20 परसेंट तक का शुल्क लागू होता है. इसकी अधिकतम सीमा 10,000 रुपये है. यह शुल्क पहले ही वसूला जाता है और केवल एनपीएस ऑल सिटीजन और टियर-II खातों पर लागू होता है. 

डी-रेमिट कंट्रीब्यूशन

डी-रेमिट कंट्रीब्यूशन के लिए एक ट्रेल कमीशन भी योगदान के 0.20 परसेंट तक लगाया जाता है, जिसकी अधिकतम सीमा 10,000 रुपये है और समय-समय पर यूनिट्स के जरिए इनमें कटौती की जाती है. 

प्रॉसेसिंग एग्जिट की प्रक्रिया

निकासी की प्रक्रिया के लिए कुल राशि का 0.125 परसेंट तक का शुल्क लागू होता है, जिसकी अधिकतम लिमिट 400 रुपये है. यह भी पहले ही ले लिया जाता है. 

स्थायित्व शुल्क

स्थायित्व शुल्क केवल तभी देय होता है जब कोई ग्राहक किसी वित्तीय वर्ष में छह महीने से अधिक समय तक (पॉइंट ऑफ प्रेजेंस) पीओपी से जुड़ा रहता है. प्रति लेनदेन न्यूनतम योगदान 500 रुपये है, और न्यूनतम वार्षिक योगदान 1,000 रुपये है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साथ है सिर्फ हैंड बैग तो सस्ता मिलेगा फ्लाइट टिकट, इस एयरलाइन ने ग्राहकों को दिया तोहफा
साथ है सिर्फ हैंड बैग तो सस्ता मिलेगा फ्लाइट टिकट, इस एयरलाइन ने ग्राहकों को दिया तोहफा
PF क्लेम करना है? ठहरिए! आज काम नहीं करेगा EPFO पोर्टल, जानें कब से शुरू होंगी सेवाएं?
PF क्लेम करना है? ठहरिए! आज काम नहीं करेगा EPFO पोर्टल, जानें कब से शुरू होंगी सेवाएं?
1 July Rule Change: पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, मुफ्त आधार अपडेट भी शुरू; जानें आज से लागू हुए बड़े बदलाव
पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, मुफ्त आधार अपडेट भी शुरू; जानें आज से लागू हुए बड़े बदलाव
Stock Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 76000 के पार; निफ्टी में भी तेजी
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 76000 के पार; निफ्टी में भी तेजी

वीडियोज

Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा अयोध्या का कोई वकील, अब VHP का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा अयोध्या का कोई वकील, अब VHP का आया रिएक्शन
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर दान मामले में SIT को 15 और दिन की मोहलत मिली, बढ़ेगा जांच का दायरा
Live: राम मंदिर दान मामले में SIT को 15 और दिन की मोहलत मिली, बढ़ेगा जांच का दायरा
बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- 'अगर पाकिस्तान के अधिकारों से...' 
बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- 'अगर पाकिस्तान के अधिकारों से...' 
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
Embed widget