एक्सप्लोरर

कोरोना संकट में लोग PF से निकाल रहे हैं तेजी से पैसा, EPFO ने 2 महीनों में निपटाए 36 लाख दावे

पिछले दो महीनों के दौरान पीएफ के 36.02 लाख क्लेम निपटाए हैं. इन दावों के निपटारे के जरिये इसने 11,540 करोड़ रुपये जारी किए हैं.

कोविड-19 ने देश के करोड़ों नौकरी पेशा लोगों के सामने संकट खड़ा कर दिया है. असंगठित क्षेत्र के अलावा संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों पर भी आर्थिक दबाव बढ़ने लगा है. इसका सबूत यह है कि लोग नौकरी छूटने और तनख्वाह में कटौती की वजह से अपनी जरूरतें पूरी करने में नाकाम साबित हो रहे हैं. मजबूर होकर उन्हें भविष्य निधि के तौर पर सुरक्षित प्रॉविडेंट फंड के पैसे में हाथ डालना पड़ रहा है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के आंकड़े इसके गवाह हैं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कहा है कि इसने लॉकडाउन के दौरान पिछले दो महीनों के दौरान पीएफ के 36.02 लाख क्लेम निपटाए हैं. इन दावों के निपटारे के जरिये इसने 11,540 करोड़ रुपये जारी किए हैं.

बढ़ते जा रहे हैं पीएफ क्लेम

श्रम मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण दौर में पीएफ के क्लेम बढ़ते जा रहे हैं. लेकिन विभाग निकासी को आसान बनाने और बेहतर सर्विस देने की पूरी कोशिश कर रहा है. विभाग ने कहा है लॉकडाउन की पाबंदियों के बावजूद ईपीएफओ ने 36.02 लाख दावों का निपटारा किया. यह विभाग की मुस्तैदी को दर्शाता है.

बयान में कहा गया है कि इनमें से 15.54 लाख दावे कोरोनावायरस संक्रमण से पैदा हुई स्थिति में लोगों को पीएफ निकालने के लिए मिली नियमों में छूट के तहत निपटाए गए हैं. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लोगों को पीएफ निकालने के नियमों में छूट मिली थी. नए नियमों के तहत EPFO ने कर्मचारियों को PF एडवांस निकालने की छूट  दी है. इस नियम के मुताबिक कर्मचारी अपने पीएफ खाते में जमा राशि का 75 फीसदी या अधिकतम तीन महीने की सैलरी निकाल सकते हैं. इसे दोबारा जमा करने की जरूरत नहीं है. देश में कोरोनावायरस संक्रमण बढ़ने की वजह से आर्थिक गतिविधियों में भारी रुकावट आई है. इसे देखते हुए आने वाले दिनों में पीएफ निकासी के लिए और अधिक लोग आवेदन कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget