एक्सप्लोरर

PF Amount Withdrawal: इमरजेंसी में कैसे निकालें प्रॉविडेंट फंड का पैसा, पढ़ें A टू Z पूरी जानकारी

Provident Fund Withdrawal: मेडिकल इमरजेंसी हाे या घर खरीदना हो इस तरह की कई स्थितियों में पीएफ का पैसा मैच्योरिटी से पहले ही निकाला जा सकता है. इसके कई तरीके हैं.

PF amount withdrawal: प्रॉविडेंट फंड (PF) या कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) किसी भी संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी के लिए बचत करने का एक बेहतर तरीका है और भविष्य के लिए उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है. इसके तहत कर्मचारी को हर महीने अपनी सैलरी की बेसिक सैलेरी का 12 फीसदी योगदान करना होता है. और इतनी ही राशि एम्पलॉयर केी ओर से दिया जाता है. इस पर सालाना ब्याज मिलता है. रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी पीएफ फंड को एकमुश्त निकाल सकते हैं. हालांकि, कई स्थितियों में इसे तय समय से पहले भी कुछ शर्तों के साथ निकाला जा सकता है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

इस तरह से निकालें PF का पैसा

मेडिकल इमरजेंसी, घर में कोई शादी-ब्याह, एजुकेशन या नया घर खरीदने की स्थिति में आप PF का पैसा मैच्यूरिटी से पहले निकाल सकते हैं. ईपीएफ की राशि को दो तरीके से निकाला जा सकता है- ऑनलाइन और ऑफलाइन. 

ऑनलाइन पैसे की निकासी के लिए आपको EPF की  आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए UAN Number और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी. इसमें आप आसानी से पीएफ अकाउंट से पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं. 

ऑफलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

अगर आपको पीएफ की राशि के लिए ऑफलाइन आवेदन करना है, तो इसके लिए जरूरी है कि आपका आधार और बैंक अकाउंट डिटेल UAN पोर्टल पर अपडेटेड हो. इससे आप सीधे EPFO ऑफिस जाकर फॉर्म जमा कर पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं, लेकिन अगर UAN पोर्टल पर आधार और बैंक अकाउंट डिटेल अपडेट किया हुआ नहीं है, तो इस स्थिति में आप जिस भी किसी संस्थान या कंपनी में काम करते हैं, वहां से सत्यापन कराकर फॉर्म को ईपीएफओ कार्यालय में जमा कर सकते हैं.

आप क्लेम की हुई राशि का स्टेटस ऑनलाइन देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि पैसे आपके खाते में कब तक आएंगे. इसके लिए UAN पोर्टल पर लॉग इन करने के साथ ही ‘Online Services’टैब पर जाकर ‘Track Claim Status’पर क्लिक करना होगा. अब रेफरेंस नंबर को दर्ज करने के साथ ही आप क्लेम की गई राशि की स्थिति जांच सकते हैं. 

कस्टमर केयर की भी है सुविधा

इससे संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 14470 पर कॉल कर सकते हैं या 9966044425 मिस्ड कॉल के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा, 7738299899 पर 'EPFOHO UAN' का मैसेज भेजकर बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं या employeefeedback@epfindia.gov.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं. 

US China Trade War: मोदी के रास्ते पर चले डोनाल्ड ट्रंप, TikTok के बाद अब चीनी ड्रोन पर कसने वाले हैं शिकंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget