एक्सप्लोरर

बड़ी खुशखबरी का एलानः एक्साइज ड्यूटी घटाएगी सरकार, 2 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल डीजल

देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी होने से लोग परेशान हैं. पहली जुलाई से 20 सितम्बर के बीच दिल्ली में पेट्रोल के भाव 7 रुपये 43 पैसे बढ़े जबकि डीजल की कीमतों में 5 रुपये 44 पैसे का इजाफा हुआ.

नई दिल्लीः तेल के बढ़ते दामों से परेशान लोगों के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी आ गई है. पेट्रोल और डीजल 2 रुपये सस्ता होने जा रहा है. सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का एलान कर दिया है जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 रुपये की कटौती होगी. पिछले कुछ समय से सरकार पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह से घिरी हुई थी क्योंकि कई बार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने के बाद भी घरेलू दामों में लगातार इजाफा हो रहा था. फ्यूल की घटी कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी.

1 जुलाई से 20 सितंबर के बीच पेट्रोल 7.43 रुपये महंगा आपको बता दें कि देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है. पहली जुलाई से 20 सितम्बर के बीच दिल्ली में पेट्रोल के भाव 7 रुपये 43 पैसे बढ़े जबकि डीजल की कीमतों में 5 रुपये 44 पैसे का इजाफा हुआ.

अंतर्राष्ट्रीय कारणों का दिया था हवाला कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर हो रही आलोचनाओं के मद्देनजर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि अगस्त के महीने में अमेरिका में दो भयानक तूफानों के चलते कच्चे तेल के भाव बढ़े थे. साथ ही विश्वव्यापी स्तर पर रिफाइनरी क्षमता में 13 फीसदी की कमी आयी. जिससे पिछले तीन महीनों में पेट्रोल के अंतरराष्ट्रीय भाव में 18 फीसदी, डीजल के अंतरराष्ट्रीय भाव में 20 फीसदी बढ़त हुई. इसी वजह से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली.

दिल्ली में हुई इतनी बढ़ोतरी 1 जुलाई से दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 7 रुपये 74 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. वहीं डीजल के दाम में 5.74 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. दिल्ली में 2 अक्टूबर को पेट्रोल 70.83 रुपये और डीजल 59.07 रुपये की दर से बेचा गया था.

बड़ी खुशखबरी का एलानः एक्साइज ड्यूटी घटाएगी सरकार, 2 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल डीजल

हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन के कच्चे तेल के दाम के आधार पर तय करने का फैसला किया गया था. पहले शुरुआत में देश के 5 शहरों में इसे प्रयोग के तौर पर शुरु किया गया था और बाद में इस नियम को पूरे देश के लिए लागू कर दिया गया. ध्यान रहे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव में होने वाले बदलाव के आधार पर हर रोज कीमत में बदलाव होता है और नई कीमत हर रोज छह बजे से प्रभावी मानी जाती है.

पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने को लेकर केंद्र ने राज्यों के पाले में डाली गेंद पेट्रोल के बढ़ते दाम पर शिवसेना नाराज, कहा- सोच रहे हैं सरकार में रहना है या नहीं सरकार को पेट्रोल-डीजल के भाव जल्द ही कम होने की उम्मीद, नहीं घटाएगी टैक्स क्या बुलेट ट्रेन का कर्ज चुकाने के लिए सरकार ने बढ़ाया है पेट्रोल का दाम: शिवसेना

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता सामान और बेस्ट डील्स ढूंढकर देगा AI, 5 में से 4 लोगों ने अपनाई स्मार्ट शॉपिंग
सस्ता सामान और बेस्ट डील्स ढूंढकर देगा AI, 5 में से 4 लोगों ने अपनाई स्मार्ट शॉपिंग
पैकेट पर Red Label को लेकर छिड़ा घमासान, कंपनियां बोली- ऐसे तो कोई नहीं खरीदेगा
पैकेट पर Red Label को लेकर छिड़ा घमासान, कंपनियां बोली- ऐसे तो कोई नहीं खरीदेगा
1 अक्टूबर से होने वाले हैं बड़े बदलाव, बैंक नियम हों या LPG, चालान पर भी ढीली होगी जेब
1 अक्टूबर से होने वाले हैं बड़े बदलाव, बैंक नियम हों या LPG, चालान पर भी ढीली होगी जेब
डीजल निर्यात पर बैन लगाएंगे Donald Trump! इस फैसले का भारत और दुनिया पर क्या होगा असर?
डीजल निर्यात पर बैन लगाएंगे Trump! इस फैसले का भारत और दुनिया पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- 'हमारी सरकार बनने पर OPS लागू होगा'
अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- 'हमारी सरकार बनने पर OPS लागू होगा'
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
Embed widget