एक्सप्लोरर

पेट्रोल के दाम ने बढ़ाई मुश्किलें, लगातार दूसरे दिन बढ़े भाव, जानें क्या है ताजा रेट्स

कच्चे तेल के दाम में आए उछाल का असर भारत के बाजार में साफ तौर पर दिख रहा है. भारत में पेट्रोल-डीजल दोनों ईंधन के दाम लगातार तेजी से बढ़ते चले जा रहे हैं.

पेट्रोल के दाम में फिर से आग लग गई है, लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है. पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रही है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड या कच्चे तेल के भाव में आए उछाल का असर भारतीय बाजार में सीधे रूप से देखा जा सकता है. आज गुरुवार लगातार दूसरे दिन इनके दाम में बढ़ोत्तरी हुई है.

पेट्रोल के दाम 30 पैसे बढ़े

कच्चे तेल के दाम में आए उछाल का असर भारत के बाजार में साफ तौर पर दिख रहा है. भारत में पेट्रोल-डीजल दोनों ईंधन के दाम लगातार तेजी से बढ़ते चले जा रहे हैं. सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है. त्योहार के इस सीजन में आम आदमी को तोहफे के जगह लगातार महंगाई की मार पड़ रही है. सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के अलावा रसोई गैस, सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़ाए गए हैं.

मुंबई में पेट्रोल 109 रुपये के पार

भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला सपनों के शहर मुंबई में पेट्रोल के दाम अपने उच्च स्तर पर पहुंच गया है. यहां एक लीटर पेट्रोल कि कीमत 109.25 रुपये तक पहुंच गई है. वहीं यहा डीजल के दाम 99.55 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है. मुंबई के अलावा देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 91.77 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है.

इन राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 के पार

देश के 26 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गई है. जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, नागालैंड, पुडुचेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार है.

घर बैठे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव

आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से सिर्फ एक SMS भेजकर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल नंबर से 92249 92249 नंबर पर SMS भेजना है, जिसके बाद में उस दिन के लेटेस्ट रेट्स आपके पास मैसेज के रूप में आ जाएगा. इस मैसेज को करने के लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.

यह भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी कर रही हैं नवरात्रि का व्रत, कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई जानकारी

Maleria Vaccine: WHO ने दी मलेरिया की वैक्सीन को मंजूरी, हर दो मिनट में जाती है एक बच्चे की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें पूरी रेट लिस्ट
8th Pay Commission: क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget