एक्सप्लोरर

Paytm Share Rally: सुधरने वाले हैं पेटीएम के इन्वेस्टर्स के दिन? इस साल 82 फीसदी तक चढ़ चुका है शेयर

Why Paytm Share is Jumping: पेटीएम के शेयरों में पिछले कुछ महीनों से लगातार तेजी दिख रही है. इस साल शेयरों के भाव में अब तक 82 फीसदी तक की तेजी आई है...

फिनटेक कंपनी पेटीएम के शेयरों का हाल बाजार में सुधरने लगा है. पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications के लिए साल 2023 काफी अच्छा साबित हो रहा है. इस साल कंपनी के शेयरों में अब तक शानदार 82 फीसदी की रैली दर्ज की गई है. इस शेयर ने एक दिन पहले ही 52-सप्ताह का अपना नया उच्च स्तर भी बनाया है.

एक दिन पहले बनाया ये हाई

पेटीएम का शेयर आज गुरुवार के शुरुआती सेशन में 0.65 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 965 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इससे पहले बुधवार को शेयर के भाव में करीब 3 फीसदी की तेजी आई थी और यह 977 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान शेयर का भाव 983.55 रुपये तक चढ़ा था. इस तरह पेटीएम के शेयर ने बुधवार को 52-सप्ताह का अपना नया उच्च स्तर छू दिया था.

हालिया महीनों में दिखी अच्छी रैली

पेटीएम के शेयर ने हाल-फिलहाल में रैली दिखाते हुए अच्छी रिकवरी की है. पिछले 5 दिनों में इसका भाव करीब 5 फीसदी चढ़ा है, जबकि बीते एक महीने में इसने करीब 12 फीसदी की तेजी दर्ज की है. पिछले 6 महीने में शेयर का भाव करीब 50 फीसदी मजबूत हुआ है. पेटीएम के शेयरों का भाव पिछले साल नवंबर में सबसे निचले स्तर तक गिर गया था. उस समय पेटीएम के एक शेयर का भाव 438.55 रुपये के स्तर तक नीचे गया था. हालांकि उसके बाद शेयर लगातार रिकवरी की राह पर है. खासकर 2023 में इसने अच्छी रैली दिखाई है.

ब्रोकरेज फर्म ने दिए ये टारगेट

पेटीएम के इन्वेस्टर्स के लिए आने वाले समय में भी ग्रोथ की संभावनाएं दिख रही हैं. मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज और यस सिक्योरिटीज जैसे घरेलू ब्रोकरेज ने पेटीएम के शेयर का टारगेट बढ़ा दिया है. मोतीलाल ओसवाल ने पेटीएम को बाय रेटिंग के साथ 1000 रुपये का टारगेट दिया है. वहीं यस सिक्योरिटीज ने 1,025 रुपये का और इंटरनेशनल ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने 1,100 रुपये का टारगेट दिया है.

अगले सप्ताह रिजल्ट का ऐलान

पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications अगले सप्ताह सितंबर तिमाही का परिणाम जारी करने वाली है. कंपनी 20 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान करेगी. एनालिस्ट सितंबर तिमाही में कंपनी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं.

ऑल टाइम हाई से बहुत नीचे है भाव

पेटीएम का शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से अभी भी काफी नीचे है. कंपनी के शेयर ने नवंबर 2021 में अपना ऑल-टाइम हाई बनाया था और तब भाव 1,800 रुपये के करीब पहुंच गया था. हालांकि उसके बाद शेयर के भाव में लगातार गिरावट आई थी और पेटीएम के इन्वेस्टर्स को भारी घाटा उठाना पड़ा था.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: गिफ्ट सिटी में बिना पैन के भी बैंक अकाउंट खुलवा सकती हैं विदेशी कंपनियां, मिली ये छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरहर, मसूर जैसी दाल होगी और महंगी? 67% बढ़ा विदेशी दालों का आयात
अरहर, मसूर जैसी दाल होगी और महंगी? 67% बढ़ा विदेशी दालों का आयात
Blinkit से दही मंगाकर ऐसे फंसी महिला, 98000 रुपए का लग गया चूना
Blinkit से दही मंगाकर ऐसे फंसी महिला, 98000 रुपए का लग गया चूना
किस लड़की ने पहनी 440 करोड़ की ब्रा और तोड़ दिए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
किस लड़की ने पहनी 440 करोड़ की ब्रा और तोड़ दिए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
वेनेजुएला से तेल मंगाना भारत के लिए नहीं आसान, अमेरिका बना रहा प्रेशर
वेनेजुएला से तेल मंगाना भारत के लिए नहीं आसान, अमेरिका बना रहा प्रेशर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
Embed widget