एक्सप्लोरर

Paytm Share Crashes: RBI की कार्रवाई के बाद लगातार दूसरे दिन Paytm के शेयर में बड़ी गिरावट, IPO प्राइस से 70% से ज्यादा नीचे फिसला शेयर

Paytm Share Price: मंगलवार की सुबह पेटीएम का शेयर 8 फीसदी से ज्यादा नीचे फिसलकर 616 रुपये तक जा गिरा.  फिलहाल पेटीएम 6.42 फीसदी की गिरावट के साथ 631 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 

Paytm Share Crashes: पेटीएम ( Paytm) के शेयर में गिरावट का सिलसिला जारी है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ आरबीआई के कार्रवाई के बाद लगातार दूसरे दिन पेटीएम के शेयर में गिरावट देखी जा रही है. मंगलवार की सुबह पेटीएम का शेयर 8 फीसदी से ज्यादा नीचे फिसलकर 616 रुपये तक जा गिरा. सोमवार को पेटीएम का शेयर 13 फीसदी नीचे जा लुढ़का था. पेटीएम के शेयर का मार्केट कैपिटाईजेशन 50,000 करोड़ रुपये  के नीचे 40,000 करोड़ के करीब आ गया.  फिलहाल पेटीएम 6.42 फीसदी की गिरावट के साथ 631 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 

पेटीएम की सफाई भी काम नहीं आई
सोमवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने इन खबरों का खंडन किया है कि नए ग्राहकों को जोड़ने पर आरबीआई द्वारा लगाया प्रतिबंध चीनी कंपनियों को डाटा लीक करने के चलते लगाया गया है. कंपनी ने कहा है कि वह रिजर्व बैंक के स्थानीय स्तर पर डाटा स्टोरेज संबंधी नियमों का पूरी तरह अनुपालन करता है और उसके सारे आंकड़े देश के भीतर ही मौजूद हैं. कंपनी के सफाई के बावजूद पेटीएम के शेयर में बिकवाली जारी है. 

आरबीआई के कार्रवाई के बाद फिसला पेटीएम 
दरअसल शुक्रवार को शेयर बाजार (Stock Exchanges) बंद होने के बाद आरबीआई (RBI) ने आदेश जारी करते हुए पेटीएम पेंमेंट्स बैंक ( Paytm Payments Bank) पर नए ग्राहकों  ( New Customer)को जोड़ने पर रोक लगा दी जिसके बाद पेटीएम के शेयर की पिटाई हुई है. आरबीआई ने आदेश दिया है  पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड अब नए ग्राहकों को आईटी लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आरबीआई से अनुमति मिलने पर ही अब नए ग्राहक जोड़ सकेगा. 


कहां तक गिरेगा पेटीएम
स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से ही पेटीएम के शेयर में भारी बिकवाली जारी है. पेटीएम के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई है तब से इसके वैल्युएशन में 71 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. मंगलवार को 616 रुपये रुपये के निचले स्तर तक शेयर जा लुढ़का है. आपको बता दें पेटीएम ने अपना आईपीओ 2150 रुपये प्रति शेयर के रेट पर जारी किया था. आईपीओ के प्राइस से निवेशकों को प्रति शेयर करीब 1500 रुपये से ज्यादा का नुकसान हो रहा है. 

मार्केट कैपिटाईजेशन में बड़ी सेंध
पेटीएम जब आईपीओ लेकर आई थी तब उसका मार्केट कैपिटाईजेशन 1,39,000 करोड़ रुपये था जो अब घटकर 41000 करोड़ रुपये पर आ चुका है. यानि 98,000 करोड़ रुपये मार्केट कैपिटाईजेशन घट चुका है. आपको बता दें पेटीएम आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा 18,800 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

Sahara India Investors Refund Status 2022: सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशकों को कब मिलेगा उनका पैसा? सरकार ने दिया संसद में ये जवाब

Crude Oil Price: भारत के लिए अच्छी खबर, अमेरिका में 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसला कच्चा तेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget