एक्सप्लोरर

Sahara India Investors Refund Status 2022: सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशकों को कब मिलेगा उनका पैसा? सरकार ने दिया संसद में ये जवाब

Sahara India Investors: सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन ने 232.85 लाख निवेशकों से 19400.87 करोड़ रुपये और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशनने 75.14 लाख निवेशकों से 6380.50 करोड़ रुपये जुटाये थे

Sahara India Investors Refund Status: सहारा इंडिया की योजनाओं में निवेशित लाखों निवेशकों को उनका पैसा अबतक नहीं मिल पाया है. सरकार ने संसद में बताया है कि  सेबी 138.07 करोड़ रुपये ही सहारा इंडिया के निवेशकों को अब तक वापस कर पाया है. 

संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बाया कि सहारा इंडिया ने अपने स्कीमों  सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SIRECL) ने 232.85 लाख निवेशकों से 19400.87 करोड़ रुपये और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (SHICL) ने 75.14 लाख निवेशकों से 6380.50 करोड़ रुपये जुटाये हैं. सुप्रीम कोर्ट के 31.08.2012 के बाद के आदेशों के अनुसार, SIRECL और SHICL ने निवेशकों से जुटाई गई 25,781.37 करोड़ की मूल राशि के मुकाबले 31 दिसंबर, 2021 तक ‘सेबी-सहारा रिफंड’ खाते में 15,503.69 करोड़ रुपये जमा किए हैं.

वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि सेबी को 81.70 करोड़ रुपये की कुल मूल राशि के लिए 53,642 ओरिजिनल बॉन्ड सर्टिफिकेट / पास बुक से जुड़े कुल 19,644 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिसमें से सेबी ने 138.07 करोड़ रुपये की कुल राशि 48,326 ओरिजिनल बॉन्ड सर्टिफिकेट / पासबुक वाले 17,526 एलिजिबल बॉन्डहोल्डर्स को रिफंड किया है. सरकार ने कहा कि बाकी बचे शेष आवेदन या तो SIRECL और SHICL द्वारा उपलब्ध कराये गए दस्तावेजों  और डेटा में उनका रिकॉर्ड ट्रेस नहीं हो पाने के कारण या सेबी द्वारा पूछे गए प्रश्नों को लेकर बांडहोल्डर्स से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं होने के कारण बंद कर दिए गए. 

वित्त राज्य मंत्री के मुताबिक  सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पूर्व जस्टिस बी एन अग्रवाल द्वारा दी गई सलाह के आधार पर सेबी ने रिफंड किया है. सेबी ने 21.10.2021 को सुप्रीम कोर्ट में एक इंटरलोक्यूटरी एप्लिकेशन भी दायर की कोर्ट से और दिशा निर्देश की मांग की गई है. 

ये भी पढ़ें: 

Demonetisation: नोटबंदी के दौरान 3.74 करोड़ जनधन खातों में जमा कराये गए 42,187 करोड़ रुपये, सरकार ने दी संसद को जानकारी

Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने चीनी कंपनियों को डाटा लीक किए जाने के आरोपों को किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget