एक्सप्लोरर

Paytm Share Slips: पहली बार 1,000 रुपये के नीचे बंद हुआ पेटीएम का शेयर, 65,000 करोड़ रुपये से नीचे गिरा मार्केट कैपिटलाईजेशन

Paytm Share Price: बुधवार के कारोबारी सत्र में पहली बार पेटीएम का शेयर का भाव 1,000 रुपये के नीचे लुढ़कर बंद हुआ.पेटीएम के मार्केट कैपिटलाईजेशन में 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आ चुकी है.

Paytm Share Update: पेटीएम ( Paytm) के निवेशकों को बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. बुधवार के कारोबारी सत्र में पहली बार पेटीएम का शेयर का भाव 1,000 रुपये के नीचे लुढ़कर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान पेटीएम अपने न्यूनत्तम स्तर 990 रुपये तक जा लुढ़का था. लेकिन कारोबार खत्म होने पर 997 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पेटीएम बंद हुआ. 

1,000 के नीचे पेटीएम का शेयर बंद
पेटीएम के शेयर में बुधवार को फिर भारी बिकवाली देखी गई. मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस 1041 रुपये से नीचे फिसलकर पेटीएम का शेयर 990 रुपये तक गिरा फिर 997 रुपये पर जाकर सेटल हुआ. पेटीएम के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई है तब से इसके वैल्युएशन में 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट अब आ चुकी है. ब्रोकरेज हाउस के डाउनग्रेड करने के बाद से पेटीएम के मार्केट कैपिटलाईजेशन में 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आ चुकी है.  शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले पेटीएम का आईपीओ प्राइस के हिसाब से मार्केट वैल्यू 1.39 लाख करोड़ रुपये था और आज उसका मार्केट कैप घटकर 64665 करोड़ रुपये रह गया है.  

ब्रोकरेज हाउस ने किया डाउनग्रेड
आपको बता दें पेटीएम 2150 रुपये प्रति शेयर के रेट पर आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा 18,800 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी. शेयर की लिस्टिंग के बाद से ही शेयर में गिरावट का सिलसिला जारी है. हाल ही में कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा पेटीएम के शेयर की इस दशा के लिए गलत समय पर आईपीओ लाने को जिम्मेदार ठहराया है. पेटीएम के शेयर में गिरावट की वजह है ब्रोकरेज हाउसेज Macquarie Capital का पेटीएम के शेयर को लेकर नया टारगेट. 

Macquarie ने घटाया पेटीएम का टारगेट 
विदेशी ब्रोकरेज हाउस Macquarie Capital ने पेटीएम के शेयर में और गिरावट की आशंका जाहिर की है. Macquarie Capital ने पेटीएम के टारगेट को घटाकर 900 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. जो मौजूदा इश्यू प्राइस से 58 फीसदी कम है. इससे पहले Macquarie ने पेटीएम के टारगेट को घटाकर 1200 रुपये कर दिया था. Macquarie के मुताबिक पेटीएम का बिजनेस मॉडल में दिशा का अभाव है. उसके मुताबिक पेटीएम के लिये मुनाफा बनाने बड़ी चुनौती है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

HomeLane IPO: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी निवेशित स्टार्टअप होमलेन लेकर आ रही अपना आईपीओ, 2022 के मध्य में लिस्टिंग की उम्मीद

Explainer: 50 दिनों में 20 डॉलर महंगा हुआ कच्चा तेल पर चुनावों के चक्कर में नहीं बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget