एक्सप्लोरर

Paytm IPO Listing: पेटीएम के शेयरों की लिस्टिंग निवेशकों के लिए बनी घाटे का सौदा, जानें हर इंवेस्टर को कितना हुआ नुकसान

Paytm IPO Listing: देश का सबसे बड़ा आईपीओ पेटीएम लाया था और आज बीएसई और एनएसई पर इसके शेयर लिस्ट हो गए हैं और इसके निवेशकों को लिस्टिंग गेन नहीं मिला है.

Paytm IPO Listing: देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली पेटीएम के शेयर्स आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो गए हैं. ये एनएसई पर 1950 रुपये और बीएसई पर 1955 रुपये पर लिस्ट हुए हैं. हालांकि आईपीओ प्राइस से नीचे लिस्ट होने का संकेत पहले ही मिल गया जब ये बीएसई पर 1955 रुपये पर सेटल होता हुआ दिखा. पेटीएम के शेयर्स लिस्टिंग के समय आईपीओ प्राइस से 13.61 फीसदी नीचे लिस्ट हुए हैं और इसका मार्केट कैप 1.20 लाख रुपये पर आया है. 

दोपहर 2.30 बजे तक क्या थी पेटीएम के शेयर की हालत
पेटीएम के आईपीओ की आज लिस्टिंग होने से निवेशकों को जो घाटा हुआ है वो जानकर आपको हैरानी होगी. जहां सुबह ये शेयर आईपीओ प्राइस 2150 रुपये के मुकाबले बीएसई पर 9 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुआ वहीं आज पहले दिन ही ये 21 फीसदी टूट गया. कारोबार के दौरान ये शेयर 21 फीसदी की गिरावट के साथ 1657 रुपये पर आ गया था. जहां निवेशक इस शेयर से लिस्टिंग गेन की उम्मीद लगाए बैठे थे वहीं ये उनके लिए घाटे का सौदा बन गया. 

निवेशकों ने इसके हर शेयर पर लिस्टिंग के समय 195 रुपये का घाटा उठाया क्योंकि बीएसई पर ये शेयर 1955 रुपये की गिरावट के साथ लिस्ट हुआ जबकि आईपीओ के समय उन्होंने इसे 2150 रुपये प्रति शेयर के रेट पर खरीदा. बीएसई लिस्टिंग पर पेटीएम के शेयर पर कुल 9.07 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. 

जानें पेटीएम के आईपीओ के बारे में 
देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड का आईपीओ 8 नवंबर से 10 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. पेटीएम के इश्यू का प्राइस बैंड 2080-2150 रुपये के बीच था. हालांकि ये आईपीओ बेहद चर्चा के बावजूद सिर्फ 1.89 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया था जो कि अनुमान से बेहद कम साबित हो पाया. 

क्या है कंपनी की योजना 
कंपनी इस आईपीओ के जरिए 18,300 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य पर काम कर रही है और इस आईपीओ के जरिए ये लक्ष्य हासिल होने का भरोसा जता रही थी. पेटीएम के शेयर्स लिस्ट होने के बाद इसके निवेशकों को बड़ा झटका लगा है और जो लोग लिस्टिंग गेन की उम्मीद जताए बैठे थे उनके लिए ये लिस्टिंग अच्छी सुबह लेकर नहीं आई है. 

बाजार की चाल के साथ और गिर रहे हैं पेटीएम के शेयर्स
पेटीएम के शेयर्स जहां लिस्टिंग गेन देने में नाकामयाब रहे वहीं बाजार की चाल के साथ इसके शेयर और भी गिरावट दिखा रहे हैं. इस समय 20 फीसदी की गिरावट के साथ पेटीएम के शेयर्स कारोबार कर रहे हैं और जैसा कि कल ही हमने आपको बताया था कि इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में तो ये पहले ही भारी गिरावट देखने को मिल रही थी. 

यह भी पढ़ें: 

Car Loan Tips: छोटा टेन्योर या लंबा, कौन सा ऑप्शन आपके लिए रहेगा सही?

Multibagger Stock Tips: राकेश झुनझुनवाला का यह स्टॉक आज 10% से अधिक बढ़ा, ब्रोकरेज फर्म ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Finance Tips: सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
SIP Investment: 5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget