एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: ईडी की तलवार, खतरे में परमिट, दूर हो रहे दुकानदार! पेटीएम के सामने मुश्किलों का अंबार

Will Paytm Shutdown?: फिनटेक कंपनी पेटीएम को आरबीआई के ताजे एक्शन के बाद चौतरफा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कंपनी की परेशानियां समाप्त होने के संकेत भी नहीं मिल रहे हैं...

नोएडा फिल्म सिटी में ललन चाय की दुकान चलाते हैं. रोजाना उनकी दुकान पर सैकड़ों लोग चाय पीने के लिए पहुंचते हैं. ऑफिस वर्क के बीच ब्रेक में आज उनकी दुकान पर चाय पीने जा रहे लोगों को कुछ बदला-बदला दिख रहा है. लोग पेमेंट करने के लिए स्कैनर खोज रहे हैं तो उन्हें पेटीएम के साउंडबॉक्स की जगह दूसरा साउंडबॉक्स मिल रहा है. पेमेंट के बाद लोगों को पेटीएम साउंडबॉक्स की पुरानी आवाज की जगह अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई दे रही है.

पेटीएम को हटाने लगे दुकानदार

एक आम इंसान को भले ही यह बदलाव बहुत बड़ा नहीं लगे, लेकिन चारों तरफ से परेशानियों का सामना कर रही फिनटेक कंपनी पेटीएम के लिए यह छोटा बदलाव बड़ी परेशानी का संकेत दे रहा है. पेटीएम के ऊपर आरबीआई के हालिया एक्शन के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है. ललन की चाय दुकान भी पेटीएम के भविष्य पर हो रही चर्चाओं का केंद्र बन जा रहा है. 31 जनवरी को रिजर्व बैंक के एक्शन के बाद तमाम ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जो धारणा को नकारात्मक बना रही हैं. इनके चलते सिर्फ ललन ही नहीं, बल्कि कई दुकानदारों ने पेटीएम से दूरी बना ली है.

रिजर्व बैंक ने की है ये कार्रवाई

अब बात करते हैं पेटीएम की परेशानी की. पेटीएम की पैरेंट कंपनी है वन97 कम्युनिकेशंस, जो वित्तीय सेवाओं से लेकर ई-कॉमर्स तक कई तरह के काम करती है. वित्तीय सेवाओं का काम अनुषंगी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मार्फत होता है. रिजर्व बैंक ने जो हालिया कार्रवाई की है, वह दरअसल सिर्फ पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर है. रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक जोड़ने या कर्ज देने से तत्काल रोक दिया है.

इन सेवाओं पर एक्शन का असर

29 फरवरी के बाद वॉलेट, फास्टैग जैसी सेवाएं भी प्रभावित होने वाली हैं. ग्राहक अगले महीने से न तो पेटीएम वॉलेट में पैसे ऐड कर पाएंगे, न ही फास्टैग का रिचार्ज कर पाएंगे. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में पैसे जमा भी नहीं हो पाएंगे. अगर पहले से वॉलेट, फास्टैग या अकाउंट में पैसे पड़े हैं तो उनकी निकासी, ट्रांसफर या इस्तेमाल पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है. पेटीएम ऐप की बात करें तो एक सामान्य यूपीआई ऐप की तरह यह भी काम करता रहेगा, क्योंकि ऐप का परिचालन अनुषंगी पेटीएम पेमेंट्स बैंक नहीं, बल्कि सीधे पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस करती है.

बैंकिंग लाइसेंस हो सकता है रद्द

बहरहाल, हम पेटीएम की परेशानियों की बात कर रहे थे. मीडिया के कुछ हलकों में ऐसी खबरें चल रही हैं कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक का परमिट रद्द किया जा सकता है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 29 फरवरी के बाद पेटीएम का बैंकिंग लाइसेंस रद्द हो सकता है. मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ने डिपॉजिटर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 29 फरवरी तक का समय दिया है. उसके बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक का ऑपरेटिंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा.

सरकार कराएगी ईडी से जांच

इस बीच पेटीएम के ऊपर अब ईडी की तलवार भी लटक गई है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा के हवाले से कहा जा रहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ईडी से जांच कराई जा सकती है. सेक्रेटरी का कहना है कि अगर फंड को इधर-उधर करने यानी मनी लॉन्ड्रिंग का ताजा मामला मिलता है तो ईडी उसकी जांच करेगी. आरबीआई के एक्शन के बाद यह पेटीएम के लिए नई बड़ी मुसीबत है.

दो दिन में 40 फीसदी गिरा शेयर

फिनटेक कंपनी की मुसीबतें यहीं पर खत्म नहीं हो रही हैं. पेटीएम को शेयर बाजार में भी मुश्किलें आ रही हैं. तरह-तरह की खबरों के कारण सिर्फ दुकानदार ही नहीं, बल्कि इन्वेस्टर्स भी पेटीएम से दूर भाग रहे हैं. रिजर्व बैंक के एक्शन की खबर 31 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद सामने आई. उसके बाद 1 फरवरी और 2 फरवरी दोनों दिन बाजार खुलते ही पेटीएम पर 20-20 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया. सिर्फ दो दिन में ही पेटीएम का शेयर 40 पर्सेंट गिरकर 52 सप्ताह के नए निचले स्तर 487.20 रुपये पर आ गया है. यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 2,150 रुपये से 77.34 फीसदी नीचे है. कंपनी का एमकैप भी कम होकर 30 हजार करोड़ रुपये तक सिमट आया है.

ये भी पढ़ें: आईपीओ लाने में कम हो जाएगा कंपनियों का खर्च, सेबी पैनल ने दिया ये बड़ा सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget