एक्सप्लोरर

SEBI Panel: आईपीओ लाने में कम हो जाएगा कंपनियों का खर्च, सेबी पैनल ने दिया ये बड़ा सुझाव

Company Public Issue: सेबी ने कारोबार को सुगम बनाने के लिए पब्लिक इश्यू पर एक एक्सपर्ट पैनल बनाया था, जिसने नियामक को अपने सुझाव सौंप दिया है...

आईपीओ बाजार की गहमागहमी के बीच सेबी से एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जो आने वाले दिनों में आईपीओ समेत अन्य पब्लिक इश्यू लाने की तैयारी में जुटी कंपनियों को खुश कर सकता है. सेबी के एक पैनल ने पब्लिक इश्यू लाने के खर्च को कम करने वाला एक सुझाव दिया है.

कारोबार को सुगम बनाना उद्देश्य

सेबी ने पब्लिक इश्यू से जुड़े नियमों में बदलावों का सुझाव देने के लिए कुछ समय पहले एक एक्सपर्ट कमिटी बनाई थी. कमिटी को ऐसे सुझाव देने का काम दिया गया था, जो कंपनियों के लिए कारोबार को सुगम बनाएं. सेबी के पैनल ने अब जाकर अपने सुझाव बाजार नियामक को सौंप दिए हैं.

अभी ऐसा है डिपॉजिट का नियम

तमाम सुझावों में एक अहम सुझाव ये है कि पब्लिक इश्यू लाने में अनिवार्य सिक्योरिटी डिपॉजिट के नियम को समाप्त कर दिया जाए. अभी बाजार में नियम है कि पब्लिक इश्यू लाने वाली कंपनियों को एक तय रकम सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में एक्सचेंज के पास जमा कराना पड़ता है. चाहे आईपीओ हो या एफपीओ अथवा राइट्स इश्यू, सिक्योरिटी डिपॉजिट का प्रावधान सभी पब्लिक इश्यू पर लागू होता है.

सुझाव से हो सकता है ये बदलाव

इस नियम के तहत कंपनियों को इश्यू के टोटल साइज के एक फीसदी के बराबर रकम को जमा कराना पड़ता है. मान लीजिए कि कोई कंपनी 1000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है तो उसे 1 फीसदी के बराबर यानी 10 करोड़ रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में एक्सचेंज के पास जमा कराने होंगे. यह रकम रिफंडेबल होती है, जो इश्यू के कंपलीट होने के बाद कंपनी को वापस मिल जाती है. पैनल का सुझाव इस व्यवस्था को समाप्त करने का है. अगर पैनल के सुझाव को स्वीकार कर लिया जाता है तो उससे आईपीओ समेत तमाम पब्लिक इश्यू लाने वाली कंपनियों के लिए इश्यू की लागत कम हो जाएगी.

इस कारण समाप्त करने का तर्क

पैनल का तर्क है कि यह व्यवस्था पुराने समय के हिसाब से ठीक थी. इश्यू के बाद निवेशकों को रिफंड मिलने या शेयर इश्यू होने में कई बार दिक्कतें हो जाती थीं. निवेशक उसके कारण शिकायतें लेकर आते थे. अब कई बदलाव हो चुके हैं. एएसबीए, यूपीआई पेमेंट, डीमैट अकाउंट में शेयरों का क्रेडिट समेत तमाम सुधारों ने रिफंड या शेयर इश्यू से जुड़ी समस्याओं को समाप्त कर दिया है. ऐसे में में सिक्योरिटी डिपॉजिट का औचित्य नहीं रह गया है.

ये भी पढ़ें: अब इस कंपनी को खरीदेंगे बाबा रामदेव! पतंजलि ने पेश किया 830 करोड़ का ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में 15 में से 10 दिन बेंक रहेंगे बैंक, अभी चेक कर लें RBI की हाॅलिडे लिस्ट
अक्टूबर में 15 में से 10 दिन बेंक रहेंगे बैंक, अभी चेक कर लें RBI की हाॅलिडे लिस्ट
Jio के फ्री AI कोर्स और RIL फाउंडेशन की सामाजिक पहुंच से देश में डिजिटल समावेशन की लहर
Jio के फ्री AI कोर्स और RIL फाउंडेशन की सामाजिक पहुंच से देश में डिजिटल समावेशन की लहर
यूपी में मिठाई की दुकानों पर कसेगा शिखंजा, आज से 'यूज बाय डेट' का नियम लागू
यूपी में मिठाई की दुकानों पर कसेगा शिखंजा, आज से 'यूज बाय डेट' का नियम लागू
यूपी में Dominos पर एक्शन, नवरात्र में नॉन वेज का मामला, आउटलेट बंद
यूपी में Dominos पर एक्शन, नवरात्र में नॉन वेज का मामला, आउटलेट बंद

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget