एक्सप्लोरर

Paytm: पेटीएम अपने शेयर्स करेगा Buyback, बोर्ड ने 850 करोड़ के शेयर्स खरीदने की दी मंजूरी, जानें डिटेल्स

Paytm Share Buyback: पेटीएम ने अपने निवेशकों से शेयर्स को बायबैक करने की प्लानिंग की है. इसके लिए पेटीएम ने प्रति शेयर 810 रुपये का प्राइस तय किया है.

Paytm Share Buyback: पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications के बोर्ड ने अपने शेयरों को बायबैक (Paytm Share Buyback) करने की मंजूरी दे दी है. बोर्ड ने इसके लिए करीब 850 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही बोर्ड ने तय किया है कि इस बायबैक में प्रति शेयर का भाव 810 रुपये होगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि 13 दिसंबर 2022 को पेटीएम के शेयर्स 539.50 रुपये पर बंद हुए थे. पेटीएम में इस मामले पर मार्केट रेगुलेटरी को जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपने शेयरों को बायबैक करने की प्रक्रिया 6 महीने के अंदर पूरी कर लेगा. कंपनी ने इसके साथ ही यह जानकारी दी है कि कंपनी के शेयर्स का बायबैक करने के लिए कंपनी के डायरेक्टर ने सर्वसम्मत होकर वोट दिया है.

कंपनी ने तय की शेयर्स की प्राइस

पेटीएम की पैरेंट कंपनी  One97 Communications में पेटीएम के शेयर्स का बायबैक करने के लिए बोर्ड की मीटिंग बुलाई थी. इस मीटिंग में बोर्ड के सभी मेंबर्स ने अपनी सहमति के साथ ही शेयर्स को बायबैक करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही इस बैठक में शेयर्स के प्राइस को भी तय किया गया है जिस पर शेयरों को खरीदा जाएगा. यह प्राइस 810 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी ने शेयर्स को बायबैक करने के लिए 850 रुपये का आवंटन किया है. कंपनी 850 करोड़ रुपये से कंपनी के 10,493,827 शेयर्स खरीदेगी जो कि पेटीएम के कुल इक्विटी पैकिटल का करीब 1.62 फीसदी है. अगर कंपनी इन 850 करोड़ रुपये के शेयर्स को खरीदते हैं तो टैक्स और बाकी ट्रांजैक्शन चार्ज में को शामिल करके कंपनी को 1,048 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे.

पेटीएम कम से कम 50 फीसदी राशि का जरूर करेगी इस्तेमाल

इसके साथ ही पेटीएम ने आगे जानकारी दी है कि वह कम से कम 50 फीसदी आवंटित राशि का इस्तेमाल पेटीएम के शेयर्स खरीदने के लिए जरूर करेगी. ऐसे में पेटीएम कम से कम 425 करोड़ रुपये के शेयर्स जरूर बायबैक करेगी. कंपनी ने यह फैसला किया है कि इन शेयर्स को बायबैक करते वक्त एक बायबैक कमेटी बनाई जाएगी जो इस बायबैक के काम पर निगरानी रखेगी. आपको बता दें कि पेटीएम के बोर्ड मेंबर्स का यह मानना है कि कंपनी के शेयर्स को बायबैक करने से निवेशकों को राहत मिल सकती है.

पेटीएम के शेयरों ने निवेशकों का कराया तगड़ा नुकसान

आपको बता दें कि पेटीएम के शेयर्स (Paytm Shares) ने अपने निवेशकों को तगड़ा नुकसान कराया है. कल के दिन पेटीएम के शेयर्स 1.83 फीसदी की मजबूती के साथ 538.40 रुपये पर NSE में बंद हुए थे. पेटीएम का शेयर साल के सबसे ज्यादा नुकसान करने वाले शेयर्स में शामिल है. पिछले एक महीने की बात करें तो इसके प्राइस में 15.68 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं साल 2022 की शुरुआत से अबतक पेटीएम के शेयरों ने निवेशकों के 60 फीसदी से ज्यादा पैसे डुबोएं हैं.

Buyback क्या होता है?

आपको बता दें कि शेयर बायबैक एक प्रोसेस है जिसके जरिए शेयर्स को दोबारा खरीदा जाता है. जब कंपनी अपने शेयरों को निवेशकों से दोबारा खरीद लेती है तो उसे शेयर्स बायबैक प्रोसेस कहा जाता है. इसमें ज्यादातर कंपनी मौजूदा प्राइस से ज्यादा पर शेयर्स को खरीदती है. शेयर बायबैक के जरिए कंपनी अपने शेयर्स को खरीदकर अपने निवेशकों के पैसे को दोबारा वापस करती है. इस प्रोसेस में टैक्स और बाकी चार्ज कम लगते हैं. ऐसे में यह कम खर्चीला साबित हो सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक का दौर जारी, क्या बुधवार को कम हुए पेट्रोल-डीजल के प्राइस? यहां चेक करें ताजा रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget