एक्सप्लोरर

Rolta India: अब इस सॉफ्टवेयर कंपनी को खरीदेंगे बाबा रामदेव! पतंजलि ने पेश किया 830 करोड़ का ऑफर

Patanjali New Deal: पतंजलि एफएमसीजी सेक्टर में बढ़िया पैठ बना चुकी है. हालांकि अब जिस कंपनी के लिए ऑफर पेश किया गया है, वह सॉफ्टवेयर की कंपनी है...

एफएमसीजी मार्केट में बड़े हिस्से पर काबिज होने के बाद बाबा रामदेव की नजरें अब अन्य सेक्टर्स पर भी है. ताजे डेवलपमेंट से पता चल रहा है कि पतंजलि आयुर्वेद सॉफ्टवेयर के फील्ड में उतरने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कंपनी करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए तैयार है.

पूरी तरह नकदी है पतंजलि का ऑफर

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पतंजलि आयुर्वेद कर्ज में फंसी सॉफ्टवेयर कंपनी रोल्टा इंडिया को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही है. इसके लिए पतंजलि आयुर्वेद ने करीब 830 करोड़ रुपये का ऑफर पेश किया है. पतंजलि का यह ऑफर ऑल-कैश ऑफर है. अगर पतंजलि के ऑफर को स्वीकार किया जाता है तो एफएमसीजी के बाद सॉफ्टवेयर सेक्टर में भी उसकी एंट्री का रास्ता साफ हो जाएगा.

एनसीएलटी की मुंबई बेंच का फैसला

पतंजलि ने यह ऑफर ऐसे समय पेश किया है, जब पिछले सप्ताह कर्ज देने वाले बैंकों के द्वारा Ashdan Properties को हाईएस्ट बिडर बताया जा चुका है. पतंजलि ने एनसीएलटी की मुंबई बेंच से अपने ऑफर पर विचार करने का आग्रह किया, जिसका Ashdan Properties ने विरोध किया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद एनसीएलटी ने फैसला कर्जदाताओं की समिति के ऊपर छोड़ दिया है.

कानूनी पहलुओं पर चल रहा है विचार

ईटी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कर्जदारों की समिति पतंजलि के ऑफर पर विचार करने के बारे में कानूनी राय ले रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि अभी लेंडर्स के सामने जो ऑफर है, उसकी तुलना में पतंजलि का ऑफर बड़ा और बेहतर है. ऐसे में पतंजलि के ऑफर पर विचार करना और उसे स्वीकार करना कर्जदाता बैंकों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

रोल्टा इंडिया के ऊपर इतना है कर्ज

रोल्टा इंडिया एक सॉफ्टवेयर कंपनी है, जिसका फोकस डिफेंस सेक्टर से जुड़ी टेक सर्विसेज पर है. कंपनी के ऊपर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 7,100 करोड़ रुपये बकाया है. उसके अलावा सिटीग्रुप समेत विदेशी बॉन्डहोल्डर्स का 6,699 करोड़ रुपये भी बकाया है. इस तरह रोल्टा इंडिया का कुल कर्ज करीब 14 हजार करोड़ रुपये हो जाता है. कंपनी को दिवाला प्रक्रिया में जनवरी 2023 में एडमिट किया गया था.

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने बढ़ाया कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स, डीजल-पेट्रोल और एटीएफ में नहीं हुआ बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget