एक्सप्लोरर

Passport आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब डिजिलॉकर से कर सकेंगे वेरिफिकेशन; जानें पूरा प्रोसेस 

पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया में एक अहम बदलाव किया गया है, जो आज यानी 5 अगस्‍त से लागू होने वाला है. इसके तहत डिजिलॉकर से वेरिफिकेशन किया जा सकेगा. 

Passport Verification Process: इंटरनेशनल यात्रा के लिए पासपोर्ट आवेदन प्रोसेस में बड़ा बदलाव किया गया है. नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को अब सरकारी प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर का उपयोग करना होगा. डिजिलॉकर का उपयोग करके सभी दस्‍तावेजों को अपलोड करना होगा. जब एक बार डॉक्‍यूमेंट अपलोड हो जाते हैं तो आवेदक आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in के जरिए से अपना पासपोर्ट आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं. 

डॉक्‍यूमेंट की कॉपी ले जाने की नहीं जरूरत 

व‍िदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि अगर आवेदन अपने दस्‍तावेज को अपलोड करने के लिए डिजिलॉकर का उपयोग करते हैं तो उन्‍हें आवेदन प्रोसेस के दौरान किसी भी डॉक्‍यूमेंट की हार्ड कॉपी साथ लेकर जाने की आवश्‍यक नहीं होगी. इस कदम से प्रोसेसिंग समय भी घटेगा और पासपोर्ट आवेदन प्रोसेस की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है.  

क्‍यों लाया गया ये नियम 

पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में डिजिलॉकर से आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए किया गया है. इसके साथ ही विभिन्‍न क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्रों और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) पर भौतिक दस्‍तावेज सत्‍यापन की आवश्‍यकता को कम करने के लिए लागू किया गया है. 

क्या है डिजिलॉकर?

डिजिलॉकर इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन मंत्रालय की ओर से प्रदान की जाने वाली एक डिजिटल वॉलेट सर्विस है. इसके तहत यूजर्स सरकार की ओर से जारी किए गए सभी दस्‍तावेजों को सुरक्षित तरीके से कलेक्‍ट करके रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे एक्‍सेस भी कर सकते हैं. डिजिलॉकर के तहत ड्राइवर का लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, शैक्षणिक मार्कशीट और अन्‍य दस्‍तावेज जमा करके रख सकते हैं. 

आधार से पासपोर्ट तक को रख सकते हैं 

मंत्रालय ने अब ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए डिजिलॉकर के माध्यम से आधार दस्तावेजों के उपयोग की भी अनुमति दे दी है. डिजिलॉकर पर किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट और मतदाता पहचान पत्र जैसे अधिकारिक दस्‍तावेजों को संभालकर रख सकते हैं. 

कैसे करें डिजिलॉकर का उपयोग?

डिजिलॉकर खाता खोलने के लिए यूजर्स को एक मोबाइल नंबर से रजिस्‍ट्रेशन करना होगा और यह नंबर पहले ही आधार से जुड़ा होना चाहिए. डिजिलॉकर खाते के लिए लॉग इन करते समय यूजर्स को लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासकोड (ओटीपी) भेजा जाएगा. वहीं अगर डिजिलॉकर में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आधार में बदलाव करना होगा.

ये भी पढ़ें 

Wheat Import Tax: गेहूं के आयात पर टैक्‍स में कटौती या फिर खत्‍म कर सकता है भारत, प्रस्‍ताव पर कर रहा विचार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

300 रुपये तक घट गए गैस सिलेंडर के दाम! चेक करें आपके शहर में क्या चल रहा रेट?
300 रुपये तक घट गए गैस सिलेंडर के दाम! चेक करें आपके शहर में क्या चल रहा रेट?
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! इंटरनेशनल मार्केट में 50 महीने के हाई लेवल पर पहुंची कीमत
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! इंटरनेशनल मार्केट में 50 महीने के हाई लेवल पर पहुंची कीमत
आज टंकी फुल करवाने में कितने पैसे होंगे खर्च? जानें पेट्रोल-डीजल का रेट
आज टंकी फुल करवाने में कितने पैसे होंगे खर्च? जानें पेट्रोल-डीजल का रेट
तुरंत खरीद लें घर, महंगा होने वाला है लोन, 0.50% रेपो रेट बढ़ाने की तैयारी में RBI
तुरंत खरीद लें घर, महंगा होने वाला है लोन, 0.50% रेपो रेट बढ़ाने की तैयारी में RBI

वीडियोज

आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?
जमुई की घटना पर जवाब कौन देगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फ्यूल, फूड...', 4 F के संकट से जूझ रही दुनिया, UNGA में एस जयशंकर ने क्या कहा?
'फ्यूल, फूड...', 4 F के संकट से जूझ रही दुनिया, UNGA में एस जयशंकर ने क्या कहा?
Exclusive: 'अखिलेश यादव की असली दुश्मन BJP नहीं बल्कि...', शहजाद पूनावाला की सपा चीफ को सलाह
Exclusive: 'अखिलेश यादव की असली दुश्मन BJP नहीं बल्कि...', शहजाद पूनावाला की सपा चीफ को सलाह
Jio Hotstar का धमाका, नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, रिलीज हुईं साउथ-बॉलीवुड की 12 फिल्में
जियो हॉटस्टार का धमाका, नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, रिलीज हुईं साउथ-बॉलीवुड की 12 फिल्में
आज एशियन गेम्स में पहला गोल्ड जीत सकता है भारत? देखें पदक तालिका का हाल
आज एशियन गेम्स में पहला गोल्ड जीत सकता है भारत? देखें पदक तालिका का हाल
तेलंगाना: अस्पताल के AC में लगी आग, एक बच्चे की मौत, 28 का रेस्क्यू
तेलंगाना: अस्पताल के AC में लगी आग, एक बच्चे की मौत, 28 का रेस्क्यू
राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस पार्षद का अपहरण! इस जिले में चुनाव रद्द, देर रात 1 बजे फैसला
राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस पार्षद का 'अपहरण'! इस जिले में चुनाव रद्द
बाइक के पीछे पिंजरा बनाकर ठूंसे 5 बच्चे, वीडियो वायरल
बाइक के पीछे पिंजरा बनाकर ठूंसे 5 बच्चे, वीडियो वायरल
10 लाख ईको फ्रेंडली कारें बेचना का लक्ष्य, मारुति ने लॉन्च किए नए CNG वैरिएंट
10 लाख ईको फ्रेंडली कारें बेचना का लक्ष्य, मारुति ने लॉन्च किए नए CNG वैरिएंट
Embed widget