एक्सप्लोरर

Parag Milk Price: महंगाई का झटका, अमूल-मदर डेयरी के बाद अब पराग ने बढ़ाए दूध के दाम

Parag Milk Price: अमूल और मदर डेयरी के बाद अब पराग ने भी दूध कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है. नई कीमतें आज शाम से लागू हो जाएंगी.

Parag Milk Price Hike: आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. अमूल और मदर डेयरी के बाद अब पराग ने भी दूध कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है. पराग ने पराग गोल्ड और पराग टोंड दोनों की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद पराग गोल्ड का एक लीटर दूध अब 66 रुपये के बजाय 68 रुपये और पराग टोंड अब 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर से मिलेगा. कंपनी द्वारा बढ़ाई गई कीमतें 14 जून 2024 यानी शुक्रवार शाम से लागू हो जाएगी.

वहीं पराग गोल्ड और पराग टोंड के आधे लीटर की कीमत में 1-1 रुपये का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के बाद अब आधे लीटर का पराग गोल्ड 30 रुपये के बजाय 31 रुपये  में मिलेगा. वहीं आधा लीटर का पराग टोंड अब 27 रुपये के बजाय 28 रुपये में मिलेगा.

पराग डेयरी ने क्यों बढ़ाई कीमत?

पराग डेयरी के जनरल मैनेजर ने दूध के दाम में बढ़ोतरी के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि 2 जून को अमूल समेत देश की कई दूध कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ाए थे. देशभर में भीषण गर्मी के कारण दूध का उत्पादन बेहद कम हो गया है. ऐसे में दूध के उत्पादन में कंपनियों को ज्यादा लागत लग रही है. ऐसे में कंपनी ने दूध के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. बता दें कि पराग डेयरी हर दिन 33 हजार लीटर दूध की आपूर्ति करता है.

अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में किया था इजाफा

ध्यान देने वाली बात ये है कि देश की दिग्गज दूध कंपनियां अमूल और मदर डेयरी ने हाल ही दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है. महीने की शुरुआत में अमूल ने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान किया था. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में अमूल गोल्ड 66 रुपये से बढ़कर 68 रुपये लीटर हो गया है. अमूल के अलावा मदर डेयरी ने भी इसी महीने अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध की कीमतों में इजाफे का फैसला किया है. इसके बाद मदर डेयरी की बल्क वेंडेड मिल्क अब 52 रुपये के बाजाय 54 रुपये और टोंड मिल्क 54 के बजाय 56 रुपये लीटर मिल रहा है.

क्यों बढ़ रही दूध की कीमत?

दूध कंपनियों ने कीमतों में इजाफे के पीछे ऑपरेशन कॉस्ट को जिम्मेदार ठहराया है. कंपनियों ने बताया है कि बढ़ती गर्मी के कारण दूध के उत्पादन में कमी आई है. इसके साथ ही इसके ऑपरेशन में भी ज्यादा खर्च लग रहा है. ऐसे में अब कंपनियां इस खर्च का बोझ अब जनता पर डाल रही हैं.

ये भी पढ़ें-

Term Life Insurance: सैलरीड शख्स को फैमिली के लिए कितनी रकम का टर्म प्लान लेना चाहिए- जानें सीधा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget