एक्सप्लोरर

पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, Asia का तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला स्टॉक एक्सचेंज बना

Pakistan Stock Exchange: पाकिस्तान में आज जहां बजट पेश किया गया वहीं इस देश के लिए आज एक बुरी खबर भी आई जब एक सर्वे में इसका स्टॉक एक्सचेंज एशिया का तीसरा सबसे खराब स्टॉक एक्सचेंज साबित हुआ.

Pakistan Stock Exchange: अगस्त 2020 में एशिया के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शेयर बाजार का खिताब जीतने वाले पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) अपने खराब दौड़ से जूझ रहा है. पीएसएक्स इस क्षेत्र में तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला बाजार बन गया है.

निवेशकों ने पीएसएक्स में निवेश के 16.27 फीसदी (या 1.35 ट्रिलियन पीकेआर) को समाप्त होते देखा, क्योंकि बाजार पूंजीकरण (सभी सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मूल्य) जून 2021 में 8.29 के शिखर की तुलना में गुरुवार को 6.95 ट्रिलियन पीकेआर पर एक बहुवर्षीय निचले स्तर पर आ गया.

बाजार पूंजीकरण खोने के मामले में पेट्रोलियम रिफाइनरी सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र था. मार्च 2021 के अंत में 146.56 बिलियन पीकेआर की तुलना में मार्च में सेक्टर का पूंजीकरण 66 बिलियन पीकेआर हो गया. पाकिस्तान आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, जुलाई-मार्च वित्त वर्ष 22 के दौरान सीमेंट क्षेत्र ने बाजार पूंजीकरण का 24 फीसदी खो दिया, जबकि ऑटोमोबाइल असेंबलरों का पूंजीकरण 13 फीसदी कम हो गया.

सर्वेक्षण के हवाले से कहा कि पीएसएक्स एशिया में तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला बाजार बन गया, जब बेंचमार्क केएसई-100 इंडेक्स पिछले वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (जुलाई-मार्च) में 5.1 फीसदी (या 2,427 अंक) गिरा और 31 मार्च को 44,929 अंक पर बंद हुआ. लेटेस्ट आंकड़ों से पता चलता है कि पीएसएक्स पूरे चालू वित्त वर्ष (जुलाई-जून वित्त वर्ष 22) में श्रीलंका के बाद इस क्षेत्र में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला बाजार बन गया है. आरिफ हबीब लिमिटेड (एएचएल) के अनुसार, पीएसएक्स ने चालू वित्त वर्ष में अब तक डॉलर के संदर्भ में लगभग 31 फीसदी की गिरावट दर्ज की है.

पाकिस्तान ने रक्षा बजट 11 फीसदी से अधिक बढ़ाकर 1,523 अरब रुपये किया
पाकिस्तान ने अपना रक्षा बजट पिछले वर्ष के मुकाबले 11 फीसदी से अधिक बढ़ाकर 1,523 अरब रुपये कर दिया है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने आज वित्त वर्ष 2022-23 के लिए संसद में 9502 अरब रुपये का वार्षिक बजट पेश किया. इसमें रक्षा क्षेत्र के लिए 1,523 अरब रुपये आवंटित किये गए है. बजट अनुमानों के अनुसार, लोन पेमेंट भुगतान के बाद पाकिस्तान रक्षा क्षेत्र में वार्षिक आधार पर सबसे अधिक खर्च कर रहा है.

वहीं, 2022-23 के लिए कुल चालू खर्च के 8,694 अरब रुपये पर रहने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष के बजट के आंकड़े से 15.5 फीसदी अधिक है. बजट दस्तावेजों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए 1,523 अरब रुपये की प्रतिबद्धता जताई है, जो पिछले साल के 1,370 अरब रुपये से अधिक है. हालांकि, इसे बाद में रक्षा मंत्रालय की मांग पर बढ़ाकर कर 1,450 अरब रुपये कर दिया गया था.

इस साल 1,523 अरब रुपये का रक्षा आवंटन पिछले साल के 1,370 अरब रुपये के आवंटन की तुलना में 11.16 फीसदी अधिक है. इसके अलावा पाकिस्तान के बजट में कर्ज अदायगी पर खर्च बढ़कर कुल बजट का 29.1 फीसदी हो गया है. यह सरकार का सबसे बड़ा व्यय है और चालू व्यय का 45.4 फीसदी है.

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इस्माइल ने कहा कि सरकार ने अगले वित्त वर्ष के लिए अर्थव्यवस्था में पांच फीसदी वृद्धि का लक्ष्य रखा है. जो मौजूदा वित्त वर्ष के 5.9 फीसदी से कम है. हालांकि लक्ष्य 4.8 फीसदी था.

ये भी पढ़ें

IRDA: जीवन बीमा कंपनियों के लिए इरडा का फैसला, बिना मंजूरी नए प्रोडक्ट ला सकेंगी, जानें इसका असर

Interest Rates: RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद HDFC, ICICI सहित किन-किन बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget