एक्सप्लोरर

Interest Rates: RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद HDFC, ICICI सहित किन-किन बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें-जानें

ICICI बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और देश के प्रमुख होम लोन लेंडर HDFC सहित कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने अपने ग्राहकों के लिए लोन दरें बढ़ाई हैं.

Bank Increased Interest rates: भारतीय रिजर्व बैंक (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) की तरफ से रेपो दर में एक बार फिर बढ़ोतरी किए जाने के बाद बैंकों और अन्य फाइनेंशियल संस्थानों ने भी फौरन अपने ऑटो लोन होम लोन और पर्सनल लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. इसस ये सारे लोन महंगे हो गए हैं.

आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और देश के प्रमुख होम लोन लेंडर एचडीएफसी लिमिटेड सहित कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने अपने ग्राहकों के लिए लोन दरों में वृद्धि करने की घोषणा पिछले दो दिनों में की है.

RBI ने आठ जून को बढ़ाया था रेपो रेट
आरबीआई ने आठ जून को अपनी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर में 0.50 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी. इसके पहले पिछले महीने चार मई को भी आरबीआई ने बिना किसी पूर्व-निर्धारित योजना के अचानक ही रेपो दर में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. इस तरह बहुत कम समय में ही रेपो दर में कुल 0.90 फीसदी बढ़ोतरी की जा चुकी है. अब रेपो दर 4.90 फीसदी हो चुकी है. महंगाई के दबावों से निपटने के लिए आरबीआई ने रेपो दर में बढ़ोतरी का फैसला किया है.

आईसीआईसीआई बैंक
इसके फौरन बाद निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने रेपो से जुड़ी बाह्य मानक उधारी दर (ईबीएलआर) को 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.60 फीसदी कर दिया.

PNB 
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने भी रेपो-संबद्ध उधारी दर (आरएलएलआर) को पहले के 6.90 फीसदी से बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी आरएलएलआर को बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया है.

HDFC Limited
निजी क्षेत्र के एचडीएफसी लिमिटेड ने आवास लोन के लिए अपनी खुदरा प्रधान उधारी दर (आरपीएलआर) में भी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है.

Indian Bank
इंडियन बैंक ने आरएलएलआर बढ़ाकर 7.70 फीसदी और बैंक ऑफ इंडिया ने 7.75 फीसदी कर दिया है. चेन्नई स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी आरएलएलआर को बढ़ाकर 7.75 फीसदी कर दिया है. पुणे स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी तत्काल प्रभाव से आरएलएलआर को 7.20 फीसदी से बढ़ाकर 7.70 फीसदी कर दिया है.

Canara Bank
केनरा बैंक ने सात जून से ही एक वर्षीय एमसीएलआर 7.35 फीसदी से बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया था.

SBI
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने मौद्रिक नीति की घोषणा से कुछ दिन पहले ही अपने ईबीएलआर को संशोधित किया था.

क्यों रेपो रेट बढ़ने के बाद बढ़ती हैं ब्याज दरें
RBI बैंकों को उनकी लघु अवधि की उधारी जरूरतों के लिए रेपो रेट पर लोन देता है. इस तरह रेपो रेट में बढ़ोतरी करने से बैंकों को आरबीआई से मिलने वाला कर्ज महंगा हो जाता है और फिर वे अपनी तरफ से रिटेल ग्राहकों को दिए जाने वाले लोन पर लगने वाली ब्याज दरें भी बढ़ा देते हैं. एक अक्टूबर 2019 से सभी बैंकों को आरबीआई की रेपो दर या ट्रेजरी बिल प्रतिफल जैसे बाहरी मानक से जुड़ी ब्याज दर पर ही उधार देना होगा. इसकी वजह से बैंकों द्वारा मौद्रिक नीति को अपनाने की रफ्तार तेजी से बढ़ी है. अधिकतर कस्टमर लोन एक वर्षीय एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं. एमसीएलआर सिस्टम एक अप्रैल 2016 से लागू हुआ था.

ये भी पढ़ें

Rajiv Bajaj on EV: जिनका EV से कोई लेनादेना नहीं, वे इस कारोबार में आने की कोशिश क्यों कर रहे- राजीव बजाज

Ad Guidelines: नहीं दिखा पाएंगे भ्रामक विज्ञापन, सरकार लाई गाइडलाइंस, सेरोगेट एड पर भी लगेगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget