एक्सप्लोरर

Pakistan Rupees: पाकिस्तान के बुरे हाल! पहली बार रुपये 185 के पार, डॉलर के मुकाबले हुई रिकॉर्ड गिरावट

Pakistan Currency: पाकिस्तानी मुद्रा में लगातार गिरावट जारी है. इसमें फिलहाल कोई राहत नहीं देखने को मिल रही है. पाकिस्तानी रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

Pakistan Currency: पाकिस्तानी मुद्रा (Pakistani rupee) में लगातार गिरावट जारी है. इसमें फिलहाल कोई राहत नहीं देखने को मिल रही है. पाकिस्तानी रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है. इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान इंटरबैंक बाजार में पाकिस्तानी रुपया 185.40 रुपये पर कारोबार कर रहा है जोकि शुक्रवार के 184.09 रुपये से करीब 1.31 रुपये ऊपर है. 

राजनीतिक अनिश्चितता का दिख रहा असर
आपको बता दें राजनीतिक अनिश्चितता और आर्थिक फैसलों में देरी की वजह से पाकिस्तानी मुद्रा में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ चल रही बातचीत भी ठप हो गई है यानी इससे पाकिस्तान को कोई भी उम्मीद नहीं मिली है. 

पहली बार 185 का आंकड़ा किया पार
पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार स्थानीय मुद्रा ने 185 रुपये का आंकड़ा पार किया है. वहीं, पिछले महीने ग्रीनबैक के मुकाबले रुपये में करीब 7 रुपये की गिरावट आई. वित्त वर्ष 2021-22 की शुरुआत में ही पाकिस्तान की मुद्रा 183 रुपये के स्तर को पार कर गई थी. 

पाकिस्तानी रुपये में क्यों आई गिरावट?
आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी डॉलर अन्य प्रमुख ग्लोबल करेंसी के मुकाबले मजबूत हो रहा है. हालांकि, पाकिस्तानी रुपये में गिरावट का मुख्य कारण राजनीतिक अनिश्चित और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कार्यक्रम को ठप करने के कारण आई है. 

IMF कार्यक्रम ठप होने का दिखा असर
जियो टीवी से बात करते हुए पाकिस्तान-कुवैत इन्वेस्टमेंट कंपनी के अनुसंधान प्रमुख समीउल्लाह तारिक ने कहा "आईएमएफ कार्यक्रम के ठप होने का सीधा असर वहां के रुपये पर पड़ा है. इसके अलावा कार्यक्रम की अनिश्चितता की वजह से यह गिरावट देखने को मिल रही है. 

रुपये में रह सकता है दबाव 
इस बीच, अन्य मुद्रा डीलरों ने कहा कि देश में चल रहे राजनीतिक प्रदर्शन की वजह से चालू सप्ताह में रुपये में दबाव रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: 
CNG Price Hike Impact: 6 महीने में 41 फीसदी महंगा हुआ सीएनजी, जानिए कैसे सीएनजी कार खरीदने वालों की कटी जेब!

Fuel Price Hike: फिर महंगाई का झटका, 15 दिन में पेट्रोल और डीजल 9 रुपये 20 पैसे बढ़ा, जानें अपने शहर का नया रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICICI बैंक का बंपर दीवाली गिफ्ट, FD पर बढ़ा दिया इंटरेस्ट
ICICI बैंक का बंपर दीवाली गिफ्ट, FD पर बढ़ा दिया इंटरेस्ट
नोएडा में 13000 किसानों को मिलेंगे प्लॉट, सालों से लटका मामला सुलझा
नोएडा में 13000 किसानों को मिलेंगे प्लॉट, सालों से लटका मामला सुलझा
8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट से लेवल 9, 10 और 11 के कर्मचारियों को बंपर मुनाफा!
8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट से लेवल 9, 10 और 11 के कर्मचारियों को बंपर मुनाफा!
बैंकों में गड़बड़ियों पर जागी सरकार, बनाया हाई लेवल पैनल, 6 महीने में देगा रिपोर्ट
बैंकों में गड़बड़ियों पर जागी सरकार, बनाया हाई लेवल पैनल, 6 महीने में देगा रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget