एक्सप्लोरर

TCS Setback: टाटा की कंपनी को लगा तगड़ा झटका, टॉप ब्रिटिश यूनिवर्सिटी ने टर्मिनेट कर दी डील

TCS Oxford Deal: एक टेक्निकल ग्लिच सामने आने के बाद टॉप ब्रिटिश यूनिवर्सिटी ने भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के साथ डील को टर्मिनेट करने का फैसला किया है...

भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस को तगड़ा झटका लगा है. टाटा समूह की कंपनी को यह झटका दिया है ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने. दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों में से एक ऑक्सफोर्ड ने एक टेक्निकल ग्लिच आने के बाद टीसीएस के साथ डील को टर्मिनेट करने का फैसला लिया है.

इस कारण टर्मिनेट करने का फैसला

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक प्रवक्ता ने इस बारे में शुक्रवार को एक बयान जारी किया. उसने बताया कि कई विद्यार्थियों ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट में तकनीकी दिक्कतों का सामना किया. इसके चलते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ सौदे को समाप्त करने का निर्णय लिया गया. प्रवक्ता ने कहा कि अब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एडमिशन टेस्ट टीसीएस के द्वारा कंडक्ट नहीं कराए जाएंगे.

ऑक्सफोर्ड में पढ़ चुके कई दिग्गज

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को काफी प्रतिष्ठित माना जाता है और लगातार इस यूनिवर्सिटी का नाम दुनिया के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में शामिल होते आया है. पूर्व भारतीय प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह समेत कई दिग्गज भारतीयों ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. हर साल दुनिया भर के हजारों विद्यार्थी ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई का मौका पाने के लिए उसके एडमिशन टेस्ट का हिस्सा बनते हैं.

टेस्ट से 30 कॉलेजों में एडमिशन

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से दुनिया भर के आवेदकों में से कुछ लोगों को चुनती है. उन्हें ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कॉलेजों में टेस्ट के माध्यम से एडमिशन मिलता है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के तहत करीब 30 कॉलेज हैं, जहां विभिन्न विषयों में ग्रेजुएट व प्रोस्ट ग्रेजुएट जैसी डिग्रियों की पढ़ाई होती है.

साल पूरा होने से पहले डील कैंसिल

टीसीएस को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अपने ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट कंडक्ट कराने के लिए पिछले साल ही पार्टनर बनाया था. यूनिवर्सिटी के साथ टीसीएस की लर्निंग एंड असेसमेंट यूनिट टीसीएस आईओएन की पार्टनरशिप हुई थी. हालांकि इस पार्टनरशिप के एक साल भी पूरे नहीं हो पाए. डील अप्रैल 2023 में हुई थी और जनवरी 2024 में टर्मिनेट हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: फिर कम हो गया विदेशी मुद्रा भंडार, अब खजाने में बचे इतने बिलियन डॉलर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget