एक्सप्लोरर

Forex Reserve: फिर कम हो गया विदेशी मुद्रा भंडार, अब खजाने में बचे इतने बिलियन डॉलर!

Forex Reserve Decline: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है. रिजर्व बैंक के ताजे आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है...

एक सप्ताह की राहत के बाद भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है. रिजर्व बैंक के द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए ताजे आंकड़ों के अनुसार, अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कम होकर 616.14 बिलियन डॉलर पर आ गया है.

पिछले सप्ताह इतना कम हुआ भंडार

रिजर्व बैंक हर सप्ताह के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार के ताजे आंकड़े जारी करता है. यह आंकड़ा 19 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह का है. आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भंडार में 2.79 बिलियन डॉलर की गिरावट आई. उससे पहले 12 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.6 बिलियन डॉलर बढ़कर 618.94 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया था.

सबसे ज्यादा हुआ इस बात का असर

रिजर्व बैंक के वीकली स्टैटिस्टिकल सप्लीमेंट के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान सबसे बड़ी गिरावट फॉरेन करेंसी एसेट में आई है. फॉरेन करेंसी एसेट अब 2.6 बिलियन डॉलर कम होकर 545.8 बिलियन डॉलर रह गई है. फॉरेन करेंसी एसेट पर विभिन्न प्रमुख विदेशी मुद्राओं के भाव में डॉलर के मुकाबले आई घट-बढ़ का भी असर होता है. रिजर्व बैंक यूरो, पाउंड, येन समेत अन्य प्रमुख मुद्राओं के भंडार की गणना डॉलर के टर्म में करता है, जिसके कारण विनिमय दर का इसके ऊपर सीधा असर होता है.

विदेशी मुद्रा भंडार के अन्य कंपोनेंट

विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ा हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट का ही होता है. विदेशी मुद्रा भंडार के अन्य कंपोनेंट को देखें तो गोल्ड रिजर्व में 34 मिलियन डॉलर की गिरावट आई और यह भंडार 47.2 बिलियन डॉलर पर आ गया. इसी तरह स्पेशल ड्राइंग राइट भी बीते सप्ताह के दौरान 476 मिलियन डॉलर कम होकर 18.2 बिलियन डॉलर पर आ गया. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखे भंडार में इस दौरान 18 मिलियन डॉलर की कमी आई और यह 4.85 बिलियन डॉलर रह गया.

इन कारणों से भी आती है गिरावट

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक समय 650 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर के बेहद करीब पहुंच गया था. अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर था, जो सर्वकालिक उच्च स्तर है. विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्राओं की विनिमय दरों के अलावा अन्य फैक्टर्स का भी असर होता है. रिजर्व बैंक कई बार रुपये को संभालने के लिए अपने भंडार से डॉलर निकालकर बाजार में झोंकता है. बीते दिनों रुपये की गिरावट को थामने के लिए रिजर्व बैंक को कई मौकों पर हस्तक्षेप करने की जरूरत पड़ी है.

ये भी पढ़ें: अब भारत में ही ये एयरक्राफ्ट बनाएगी टाटा की कंपनी, एयरबस के साथ सौदा फाइनल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी
अक्टूबर में 15 में से 10 दिन बेंक रहेंगे बैंक, अभी चेक कर लें RBI की हाॅलिडे लिस्ट
अक्टूबर में 15 में से 10 दिन बेंक रहेंगे बैंक, अभी चेक कर लें RBI की हाॅलिडे लिस्ट
Jio के फ्री AI कोर्स और RIL फाउंडेशन की सामाजिक पहुंच से देश में डिजिटल समावेशन की लहर
Jio के फ्री AI कोर्स और RIL फाउंडेशन की सामाजिक पहुंच से देश में डिजिटल समावेशन की लहर
यूपी में मिठाई की दुकानों पर कसेगा शिखंजा, आज से 'यूज बाय डेट' का नियम लागू
यूपी में मिठाई की दुकानों पर कसेगा शिखंजा, आज से 'यूज बाय डेट' का नियम लागू

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget